ICAI CA Inter Topper: डोंबिवली के शार्दुल बने टॉपर, दूसरे नंबर कोच्चि अभिनव; देखें टॉपर्स लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने CA इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही संस्थान ने टॉप रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है। महाराष्ट्र के डोंबिवली निवासी शार्दुल शेखर विचारे को ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल हुआ है।

icai ca inter topper 2026 shardul vichare tops abhinav satheesh secures second rank

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने CA इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही संस्थान ने टॉप रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है। महाराष्ट्र के डोंबिवली निवासी शार्दुल शेखर विचारे को ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल हुआ है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से ICAI के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। संस्थान की वेबसाइट पर रिजल्ट एक्टिव कर दिया गया है।

बता दें कि CA इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम चार्टर्ड अकाउंटेंसी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की ओर बढ़ सकेंगे और आगे चलकर CA फाइनल परीक्षा में शामिल होने के पात्र बन जाएंगे।

टॉपर्स लिस्ट

डोंबिवली के रहने वाले शार्दुल शेखर विखारे ने 600 में से 531 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में 88.50 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं, कोच्चि के अभिनव सतीश 530 अंकों (88.33 प्रतिशत) के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मुंबई के तीर्थ जैन ने 519 अंक (86.50 प्रतिशत) हासिल कर तीसरी रैंक प्राप्त की।

रैंक - टॉपर का नाम- अंक- प्रतिशत

AIR 1- शार्दुल शेखर विखारे- 531- 88.50%

AIR 2-अभिनव सतीश- 530-88.33%

AIR 3- तीर्थ जैन-519- 86.50%

बता दें कि CA इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का आयोजन 5 मई से 15 मई 2026 के बीच किया गया था। ग्रुप-I की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई को आयोजित हुई थीं, जबकि ग्रुप-II की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई को हुई थीं। उम्मीदवारों को एक ग्रुप या दोनों ग्रुप की परीक्षा देने का विकल्प दिया गया था।

सीए इंटरमीडिएट में कितने पास हुए

आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट के अंतर्गत ग्रुप-I में परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों में से 10.25% उम्मीदवार पास हुए हैं। मतलब 91,237 में से 9,350 उम्मीदवार सफल रहे। इस साल के नतीजों में सबसे ज्यादा खुश करने वाले आंकड़े ग्रुप टू से निकलकर सामने आए हैं। ग्रुप टू की परीक्षा में कुल 64,381 उम्मीदवार बैठे थे, जिनमें से 10,372 छात्रों ने परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर लिया है। इसका पास प्रतिशत 16.11 फीसदी दर्ज किया गया है, जो इस बार के सभी ग्रुप्स में सबसे ज्यादा है। ग्रुप टू के छात्रों के लिए यह वाकई एक बड़ी राहत और जश्न की खबर है।

CA इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक

सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर उपलब्ध "CA Intermediate Result - May 2026" लिंक पर क्लिक करें।

नए पेज पर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर/पिन दर्ज करें।

सबमिट करते ही आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।