ICAI CA Inter Result Jan 2026: ICAI CA फाउंडेशन और इंटर रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
ICAI CA January 2026 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज 8 मार्च 2026, को सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट (जनवरी सत्र) परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

ICAI CA Foundation, Inter January Results 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज 8 मार्च 2026, को सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट (जनवरी सत्र) परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होंगे और किसी भी छात्र को डाक द्वारा मार्कशीट नहीं भेजी जाएगी।
रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल्स
आईसीएआई के अनुसार, छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए इन दो मुख्य जानकारियों की आवश्यकता होगी:
रजिस्ट्रेशन नंबर
रोल नंबर
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें ताकि वेबसाइट लाइव होते ही बिना किसी देरी के अपना परिणाम देख सकें।
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
इंस्टीट्यूट ने स्पष्ट किया है कि परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होंगे। छात्र अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों का उपयोग कर सकते हैं:
कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड? (आसान स्टेप्स)
परिणाम जारी होने के बाद आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले icai.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'CA Foundation Result Jan 2026' या 'CA Inter Result Jan 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
4. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और 'सबमिट' करें।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा। इसे भविष्य के लिए PDF के रूप में सेव करें या प्रिंट निकाल लें।
स्कोरकार्ड में क्या डिटेल्स होंगी?
1. उम्मीदवार का नाम
2. कैंडिडेट रोल नंबर
3. कैंडिडेट की जन्मतिथि
4. कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन नंबर
5. ग्रुप-वाइज-मार्क्स
6. कुल मार्क्स
7. रिजल्ट/क्वालिफाइंग स्टेट्स (पास/फेल)
पासिंग क्राइटेरिया और मेरिट लिस्ट
सीए परीक्षाओं के कड़े नियमों के मुताबिक, किसी भी छात्र को पास घोषित होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक और चारों विषयों को मिलाकर कुल 50% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। नतीजों के साथ ही आईसीएआई ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट (AIR) और पास प्रतिशत के आंकड़े भी साझा करेगा।
सीए फाइनल के नतीजे पहले ही आ चुके हैं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईसीएआई ने 1 मार्च 2026 को सीए फाइनल के परिणाम पहले ही घोषित कर दिए थे, जिसमें करनाल की दीक्षा गोयल ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की थी। अब सबकी नजरें आज आने वाले फाउंडेशन और इंटरमीडिएट के टॉपर्स पर टिकी हैं।
आज का दिन उन हजारों युवाओं के लिए भविष्य की नई दिशा तय करेगा जो चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के अपने सपने के एक और पायदान करीब पहुंचने वाले हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


