ICAI CA Final Result May 2026 OUT: जारी हुआ CA फाइनल मई परीक्षा 2026 का रिजल्ट, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
ICAI CA Final Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल मई परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

ICAI CA Final Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल मई परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम ICAI की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org/caresult/final/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा। इसके अलावा, ICAI ने मेरिट लिस्ट भी जारी की है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
बता दें कि मई 2026 में आयोजित CA फाइनल परीक्षा के ग्रुप-I के पेपर 2, 4 और 6 मई को हुए थे, जबकि ग्रुप-II की परीक्षाएं 8, 10 और 12 मई को आयोजित की गई थीं।
CA Final Result 2026: ऐसे करें रिजल्ट चेक
1.उम्मीदवारों को सबसे पहले ICAI की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइटcaresults.icai.org/caresult/final/पर जाना होगा।
2. यहां उम्मीदवारों को मांगी गई जानकारियां दर्ज करनी होगी।
3. मांगी गई जानकारी में अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
4. इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
5. इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
6. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
7. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके उसकी एक कॉपी सुरक्षित रख लें।
मेरिट लिस्ट कैसे करें चेक
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल मई परीक्षा 2026 का रिजल्ट के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले caresults.icai.org की वेबसाइट पर जाना होगा। फिर यहां मेरिस्ट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करके आसानी से देख सकते हैं।
ICAI ने हाल ही में CA फाइनल मई 2026 परीक्षा के रिजल्ट को लेकर आधिकारिक सूचना जारी की थी। नोटिस के अनुसार, परीक्षा का परिणाम 18 जून 2026 की शाम तक घोषित किया जाएगा। हालांकि रिजल्ट 12 बजे से पहले ही जारी कर दिया गया है।
इन विषयों का होता है मूल्यांकन
बता दें कि CA इंटरमीडिएट परीक्षा इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) कोर्स का एक महत्वपूर्ण चरण है। हर साल हजारों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं। CA इंटरमीडिएट परीक्षा में अकाउंटिंग, टैक्सेशन, ऑडिटिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट जैसे विषयों का मूल्यांकन किया जाता है।
पासिंग पर्सेंटेज
वहीं, जनवरी 2026 सत्र में CA इंटरमीडिएट परीक्षा का पास प्रतिशत कम रहा था। ग्रुप-I में 1,05,526 उम्मीदवारों में से 14,733 सफल हुए, जिससे पास प्रतिशत 13.96% रहा। वहीं ग्रुप-II में 69,477 उम्मीदवारों में से 10,798 अभ्यर्थी पास हुए और पास प्रतिशत 15.54% दर्ज किया गया। दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों में 41,798 में से 3,924 अभ्यर्थी सफल हुए। इस तरह उनका कुल पास प्रतिशत 9.39% रहा।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


