ICAI CA Toppers List : सीए फाइनल में पंजाब के नूर सिंगला ने किया टॉप, देखें टॉपरों की लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ICAI CA Toppers List : सीए फाइनल परीक्षा में पटियाला के नूर सिंगला ने 499 अंक हासिल करके पहली रैंक प्राप्त की है। हावड़ा के रितीज सराफ दूसरे और डोंबीवली ईस्ट के सोहन अनिल मांजरेकर तीसरे स्थान पर रहे।

ICAI CA Final Result 2026 OUT toppers list

ICAI CA Topper : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल मई परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर परिणाम चेक किया जा सकता है। मई 2026 सेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार caresults.icai.org से अपना सीए फाइनल 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सीए फाइनल रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ-साथ अधिकारियों ने फानल टॉपर्स लिस्ट 2026 और परीक्षा से जुड़े अन्य आंकड़े भी जारी किए हैं। सीए फाइनल परीक्षा में पटियाला के नूर सिंगला ने 499 अंक हासिल करके पहली रैंक प्राप्त की है। हावड़ा के रितीज सराफ दूसरे और डोंबीवली ईस्ट के सोहन अनिल मांजरेकर तीसरे स्थान पर रहे।

कौन हैं सीए टॉपर

रैंक 1- नूर सिंगला पटियाला शहर से हैं। इन्होंने 499 अंक प्राप्त किए हैं और इनका प्रतिशत 83.17% है।

रैंक 2- रितीज सर्राफ हावड़ा शहर से हैं। इन्होंने 475 अंक प्राप्त किए हैं और इनका प्रतिशत 79.17% है।

रैंक 3- सोहन अनिल मांजरेकर डोंबिवली (E) से हैं। इन्होंने 473 अंक प्राप्त किए हैं और इनका प्रतिशत 78.83% है।

कैसा रहा सीए फाइल का रिजल्ट

ग्रुप-I (Group-I): इस परीक्षा में कुल 54,606 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 6,555 उम्मीदवार पास हुए हैं। इसका पास प्रतिशत 12% रहा।

ग्रुप-II (Group-II): इस परीक्षा में कुल 42,573 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 8,725 उम्मीदवार पास हुए हैं। इसका पास प्रतिशत 20.49% रहा।

दोनों ग्रुप (Both Groups): दोनों ग्रुप की परीक्षा में कुल 23,776 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 3,345 उम्मीदवार पास हुए हैं। इसका पास प्रतिशत 14.07% रहा।

इन परिणामों की घोषणा के बाद, कुल 7,931 उम्मीदवारों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (Chartered Accountants) के रूप में सफलता प्राप्त की है।

इस साल सीए फाइनल परीक्षा 2026 का आयोजन 2 मई से 12 मई, 2026 तक किया गया था। परीक्षा भारत और विदेशों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी। सीए फाइनल मई 2026 रिजल्ट में उम्मीदवार का क्वालिफाइंग स्टेटस शामिल होगा। जो उम्मीदवार CA फाइनल लेवल के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं, वे अधिकारियों को जरूरी दस्तावेज जमा करने के बाद एसोसिएट चार्टर्ड अकाउंटेंट (ACA) सर्टिफिकेशन प्राप्त करेंगे।

सीए फाइनल रिज़ल्ट 2026 की पीडीएफ फाइल में उम्मीदवारों के हर विषय के मार्क्स, कुल मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी होगी। जो उम्मीदवार ICAI CA फ़ाइनल परीक्षा 2026 में कम से कम 70% मार्क्स लाएंगे, उन्हें इस कॉम्पिटिटिव परीक्षा में पास माना जाएगा। साल 2026 से ICAI CA परीक्षा साल में दो बार - मई और नवंबर में - आयोजित की जाएगी। परीक्षा के तरीके में यह बदलाव इसलिए किया गया ताकि इसे भारत में ज्यादातर सीए कोर्स के एकेडमिक और प्रोफ़ेशनल कैलेंडर के हिसाब से ढाला जा सके।

ICAI CA फाइनल रिजल्ट 2026 कैसे और कहां चेक करें

आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं।

होमपेज पर “CA Final May 2026 result” पर क्लिक करें।

एक नई विंडो खुलेगी।

अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।

सबमिट बटन पर क्लिक करें।

ICAI CA फ़ाइनल रिज़ल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

अपने मार्क्स चेक करें और ICAI CA स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।