ICAI CA Final 2026: सीए फाइनल नवंबर परीक्षा के लिए फिर खुलेगा एप्लीकेशन विंडो, 1 अगस्त से करें ऑनलाइन आवेदन

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CA Final Nov 2026 Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 1 से 5 अगस्त तक फिर से खोलने का फैसला किया है। 

 ICAI CA Exams
ICAI सीए एग्जाम

ICAI CA Final Nov 2026 Exam: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने एक महत्वपूर्ण और राहत भरी घोषणा की है। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश नवंबर 2026 की CA फाइनल परीक्षा के लिए अपना आवेदन फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे, उन्हें ICAI ने एक और मौका देने का फैसला किया है। ICAI द्वारा जारी नए नोटिस के अनुसार, CA फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 1 अगस्त 2026 से दोबारा एक्टिव कर दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 5 अगस्त 2026 तक आधिकारिक e-Services पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

पहले क्या था शेड्यूल?

इससे पहले ICAI ने 6 जुलाई 2026 को परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई निर्धारित थी। वहीं, लेट फीस के साथ 22 जुलाई 2026 तक छात्रों को आवेदन फॉर्म भरने का अवसर दिया गया था। इसके बाद भी कई छात्र अपनी व्यस्तता, तकनीकी समस्याओं या व्यक्तिगत कारणों से रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाए थे। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने 1 अगस्त से 5 अगस्त तक के लिए यह स्पेसल विंडो दोबारा खोलने का फैसला लिया है।

परीक्षा तिथि और टाइम-टेबल

ICAI द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार, CA फाइनल नवंबर 2026 की परीक्षाएं दो ग्रुपों में आयोजित की जाएंगी:

ग्रुप-1 की परीक्षाएं: 2 नवंबर, 4 नवंबर और 6 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी।

ग्रुप-2 की परीक्षाएं: 9 नवंबर, 11 नवंबर और 13 नवंबर 2026 को ली जाएंगी।

सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अक्टूबर 2026 के तीसरे सप्ताह में आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिए जाने की संभावना है।

आवेदन करने की आसान प्रक्रिया

  1. सबसे पहले ICAI के आधिकारिक ई-सर्विस पोर्टल icai.org पर जाएं।

2. यदि आप नए यूजर हैं तो 'New Registration' विकल्प पर क्लिक करें, या फिर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।

3. अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से दर्ज करें।

4. परीक्षा केंद्र, ग्रुप और माध्यम का सही चुनाव करते हुए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।

5. मांगे गए आवश्यक दस्तावेज (जैसे सिग्नेचर और प्रमाण पत्र) अपलोड करें।

6. निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से करें।

7. फॉर्म जमा करने के बाद कंफर्मेशन पेज की एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

छात्रों के लिए सलाह

ICAI ने साफ किया है कि 5 अगस्त 2026 के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए सीए एस्पिरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए 1 अगस्त को पोर्टल खुलते ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़CA नवंबर परीक्षा के लिए फिर खुलेगा एप्लीकेशन विंडो, 1 अगस्त से करें आवेदन