ICAI CA May 2025: आईसीएआई सीए मई 2025 परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें पूरा एग्जाम शेड्यूल

Jan 13, 2025 02:21 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

  • CA FINAL EXAM DATES MAY 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए मई 2025 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर ऑफिशियल नोटिस को चेक कर सकते हैं।

ICAI CA May 2025: आईसीएआई सीए मई 2025 परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें पूरा एग्जाम शेड्यूल

ICAI CA Exam Dates 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए मई 2025 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। आईसीएआई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आईसीएआई सीए मई फाउंडेशन कोर्स 2025 की परीक्षा का आयोजन 15,17,19 और 21 मई 2025 को किया जाएगा। तो वहीं, आईसीएआई सीए मई इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा 3 मई से 14 मई तक आयोजित होंगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर ऑफिशियल नोटिस को चेक कर सकते हैं।

आईसीएआई सीए मई इंटरमीडिएट परीक्षा-

आईसीएआई सीए मई इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 3,5 और 7 मई 2025 को आयोजित होगी। वहीं, सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 की परीक्षा का आयोजन 9,11 और 14 मई 2025 को किया जाएगा। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

आईसीएआई सीए मई फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके अलावा पेपर 3 और पेपर 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

आईसीएआई सीए मई फाइनल परीक्षा-

आईसीएआई सीए मई फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षा 2,4 और 6 मई 2025 को आयोजित होगी। वहीं, सीए फाइनल ग्रुप 2 की परीक्षा का आयोजन 8,10 और 13 मई 2025 को किया जाएगा। आईसीएआई सीए मई फाइनल 2025 परीक्षा में पेपर 1 से लेकर पेपर 5 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। पेपर 6 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा।

आईसीएआई सीए मई 2025 ऑफिशियल नोटिफिकेशन

आईसीएआई सदस्यों के लिए इंटरनेशनल टैक्सेशन- एसेसमेंट टेस्ट (INTT-AT) का आयोजन 10 और 13 मई 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

आईसीएआई सीए मई 2025 की महत्वपूर्ण तारीखें-

1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत- 1 मार्च, 2025

2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 14 मार्च, 2025

3. लेट फीस के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 17 मार्च, 2025

उम्मीदवारों को 600 रुपये लेट फीस के साथ सीए मई 2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म 17 मार्च तक जमा कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा