IBPS Vacancy : अंतिम तिथि पर बड़ी खुशखबरी, PO और SO भर्ती में सैंकड़ों पद बढ़े, क्या है पीओ का नया पैटर्न
IBPS PO SO Vacancy : आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती 2026 के आवेदकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पीओ भर्ती में पदों की संख्या 6715 से बढ़ाकर 7365 और एसओ भर्ती में 735 से बढ़ाकर 1035 कर दी गई है।

IBPS PO SO Vacancy : आईबीपीएस पीओ और एसओ भर्ती 2026 के आवेदकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पीओ भर्ती में पदों की संख्या 6715 से बढ़ाकर 7365 और एसओ भर्ती में 735 से बढ़ाकर 1035 कर दी गई है। पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) में 650 और एसओ (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) में 300 पदों का इजाफा किया गया है। जिन इच्छुक व योग्य अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन इन भर्तियों के लिए एप्लाई करें। आज 21 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है। www.ibps.in पर जाकर आवदेन किया जा सकता है। पीओ भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा (Online Preliminary Exam) अगस्त 2026 में होगी। मेंस परीक्षा अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित है।
अब किस बैंक में कितने पद , देखें संशोधित वैकेंसी डिटेल्स
IBPS PO 2026 के लिए विभिन्न बैंकों में कुल रिक्तियों (वैकेंसी) का विवरण इस प्रकार है:
बैंक ऑफ बड़ौदा : 1900
बैंक ऑफ इंडिया : 500
बैंक ऑफ महाराष्ट्र : 1100
केनरा बैंक : 1500
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 500
इंडियन बैंक : 650
इंडियन ओवरसीज बैंक : 550
पंजाब नेशनल बैंक : 504
पंजाब एंड सिंध बैंक : 161
यूको बैंक (UCO Bank): NR (इसकी वैकेंसी अभी रिपोर्ट नहीं की गई हैं)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : NR (इसकी वैकेंसी भी अभी रिपोर्ट नहीं की गई हैं)
इन सभी बैंकों को मिलाकर कुल 7365 वैकेंसी हैं।
पीओ भर्ती में क्या हुए बदलाव
इस बार प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि मेन्स में बदलाव किए गए हैं।
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एग्जाम
अंग्रेजी: 30 प्रश्न, 30 अंक, 20 मिनट।
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड: 35 प्रश्न, 30 अंक, 20 मिनट।
रीजनिंग एबिलिटी: 35 प्रश्न, 40 अंक, 20 मिनट। कुल 100 प्रश्नों के लिए 100 अंक और 60 मिनट का समय निर्धारित है।
2. मेंस परीक्षा पैटर्न (Mains Exam Pattern): मेंस परीक्षा में प्रश्नों की कुल संख्या 145 से बढ़ाकर 170 कर दी गई है (कुल अंक 200 और कुल समय 160 मिनट समान हैं)।
विषयवार बदलाव इस प्रकार हैं:
अंग्रेजी: अंग्रेजी के वेटेज को आधा कर दिया गया है। 2025 में 35 प्रश्न 40 अंकों के लिए आते थे और 40 मिनट मिलते थे। 2026 में प्रश्नों की संख्या बढ़ाकर 40 कर दी गई है, लेकिन अंक घटाकर केवल 20 कर दिए गए हैं और समय भी घटाकर 35 मिनट कर दिया गया है।
जनरल अवेयरनेस : जीए का वेटेज और समय दोनों बढ़ाया गया है। 2025 में इसके 35 प्रश्न 50 अंकों के (25 मिनट) आते थे। 2026 में इसे बढ़ाकर 50 प्रश्न और 60 अंक कर दिया गया है, जिसके लिए 35 मिनट मिलेंगे।
डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन (DA & DI / क्वांट): 2025 में 35 प्रश्न 50 अंकों के लिए (45 मिनट) आते थे। 2026 में इसे बढ़ाकर 40 प्रश्न और 60 अंक कर दिया गया है (समय 45 मिनट ही है)।
रीजनिंग : 2025 और 2026 दोनों में प्रश्नों की संख्या (40) और अंक (60) समान रखे गए हैं, लेकिन 2026 में इसके लिए समय सीमा 50 मिनट से घटाकर 45 मिनट कर दी गई है।
डिस्क्रिप्टिव पेपर (निबंध और पत्र) में कोई बदलाव नहीं है; यह पहले की तरह 2 प्रश्नों के साथ 25 अंकों का होगा और इसके लिए 30 मिनट मिलेंगे।
कैटेगरी वाइज पदों का आरक्षण
आयु सीमा : 1 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए (यानी जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए)। SC/ST वर्ग को अधिकतम आयु में 5 वर्ष, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता : 21 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (ग्रेजुएट डिग्री) होनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


