IBPS SO Recruitment 2026: 745 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख करीब
आईबीपीएस ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 745 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में एक बेहतरीन और सम्मानजनक करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ( IBPS ) ने साल 2026 के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (Scale I) की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया है। इस बार देश के 11 बड़े सरकारी बैंकों में अलग-अलग तकनीकी और प्रोफेशनल पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह अपनी काबिलियत साबित करने का एक बेहतरीन मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 745 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 01 जुलाई 2026 से लेकर 21 जुलाई 2026 तक आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि यह पूरी भर्ती वित्तीय वर्ष 2027-28 के दौरान बैंकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए की जा रही है।
किस पद के लिए कितनी सीटें हैं?
इस साल आईबीपीएस ने कुल 6 अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इसमें सबसे ज्यादा सीटें आईटी सेक्टर के युवाओं के लिए रखी गई हैं। नीचे दिए गए विवरण से आप समझ सकते हैं कि किस पद के लिए कितने मौके उपलब्ध हैं -
- आईटी ऑफिसर (Scale I): 301 पद
- एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर (Scale I): 190 पद
- लॉ ऑफिसर (Scale I): 105 पद
- राजभाषा अधिकारी (Scale I): 89 पद
- एचआर/पर्सनल ऑफिसर (Scale I): 60 पदमार्केटिंग ऑफिसर (Scale I): 0 (फिलहाल किसी बैंक ने इसके लिए वैकेंसी नहीं दी है)
किन बैंको में मिलेगी नौकरी
इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक समेत देश के 11 प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में काम करने का मौका मिलेगा। आईबीपीएस की परीक्षाएं अपने तय समय पर होने के लिए जानी जाती हैं। इसलिए यदि आप इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो नीचे दिए गए संभावित शेड्यूल को ध्यान से देख लें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 01.07.2026 से 21.07.2026 निर्धारित है।
वहीं एप्लिकेशन करेक्शन (एडिट विंडो) की बात करें तो रजिस्ट्रेशन बंद होने के 2 दिन बाद (तारीखें जल्द घोषित होंगी) संभावित होंगी। प्रारंभिक परीक्षा के कॉल लेटर अगस्त 2026 तक आने की उम्मीद है। वहीं ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा भी अगस्त 2026 ही संभावित हैं। प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट सितंबर/अक्टूबर 2026 तक आने की उम्मीद की जा सकती है।
वहीं मुख्य परीक्षा के कॉल लेटर अक्टूबर 2026 तक संभव हैं। ऑनलाइन मुख्य परीक्षा का आयोजन नवंबर 2026 की संभावना है। इसके अलावा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट नवंबर 2026 तक आने की उम्मीद की जा सकती है। इंटरव्यू का आयोजन नवंबर/दिसंबर 2026 की बीच हो सकता है। इस सभी प्रक्रियाओं के बाद अंतिम अलॉटमेंट जनवरी 2027 होने की उम्मीद है।
क्या है योग्यता और आयु सीमा
इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए (यानी उम्मीदवार का जन्म 02.07.1996 से पहले और 01.07.2006 के बाद का नहीं होना चाहिए)। आरक्षित श्रेणियों जैसे SC/ST को 5 साल, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है, जिसे उम्मीदवार को 21 जुलाई 2026 तक पूरा कर लेना अनिवार्य है -
आईटी ऑफिसर: कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में 4 साल की इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी डिग्री या प्रासंगिक विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन।
एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर: एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, डेयरी साइंस या फिशरी साइंस जैसे संबद्ध विषयों में 4 साल की ग्रेजुएशन डिग्री।
लॉ ऑफिसर: कानून में स्नातक (LL.B) की डिग्री और बार काउंसिल में वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन।
राजभाषा अधिकारी: हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ ग्रेजुएशन स्तर पर अंग्रेजी एक विषय के रूप में होना जरूरी है।
HR/पर्सनल ऑफिसर: ग्रेजुएशन के साथ पर्सनल मैनेजमेंट, एचआर या लेबर लॉ में 2 साल का फुल-टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा।
मार्केटिंग ऑफिसर: ग्रेजुएशन के साथ मार्केटिंग स्पेशलाइजेशन में 2 साल का फुल-टाइम MBA या PGDM।
ध्यान देने वाली बात है ति आईटी ऑफिसर के पद को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास स्कूल, कॉलेज या किसी संस्थान से कंप्यूटर ऑपरेशंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई का सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना जरूरी है।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न
आईबीपीएस एसओ (IBPS SO) में चयन तीन कड़े चरणों से होकर गुजरता है -
1. ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होती है। इसमें उम्मीदवारों को हर सेक्शन के अलग-अलग कट-ऑफ को पार करना होता है। इसमें गलत जवाब देने पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
2. ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (Mains): मुख्य परीक्षा पूरी तरह से आपके प्रोफेशनल नॉलेज पर आधारित होती है। अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करने में मुख्य परीक्षा के अंकों का सबसे बड़ा योगदान होता है।
3. साक्षात्कार (Interview): मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन में मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू का अनुपात 80:20 का रखा जाता है।
क्या है सैलरी और पे-स्केल
सफलतापूर्वक चुने गए उम्मीदवारों को स्केल-I ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। उनका बेसिक पे-स्केल 48,480 रुपये से शुरू होकर विभिन्न इंक्रीमेंट्स के साथ 85,920 रुपये तक जाता है। इसके अलावा अधिकारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और मेडिकल अलाउंस जैसे कई शानदार सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी दी जाती हैं।
फॉर्म भरते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
अक्सर देखा गया है कि उम्मीदवार अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से उनका आवेदन रद्द हो जाता है। फॉर्म भरते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें -
एक से अधिक आवेदन न करें: एक उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए फॉर्म भर सकता है। एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने पर आपका फॉर्म खारिज कर दिया जाएगा।
डिक्लेरेशन का ध्यान रखें: हाथ से लिखा जाने वाला घोषणापत्र केवल अंग्रेजी में और आपकी सामान्य लिखावट में होना चाहिए। इसे भूलकर भी कैपिटल लेटर्स में न लिखें।
दस्तावेजों की तारीखें: OBC उम्मीदवारों का नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट 01.04.2026 या उसके बाद का होना चाहिए। वहीं EWS उम्मीदवारों के पास वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय के आधार पर बना साल 2026-27 का वैलिड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
तस्वीरें संभाल कर रखें: फॉर्म में जो फोटो आप अपलोड कर रहे हैं, उसकी कम से कम 8 कॉपियां अपने पास सुरक्षित रख लें, क्योंकि परीक्षा केंद्र और इंटरव्यू के समय इसी फोटो की जरूरत पड़ेगी।
यदि आप इन सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं, तो आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


