IBPS SO Mains Result 2025 OUT: आईबीपीएस एसओ मेंस रिजल्ट 2025 ibps.in पर जारी, Direct Link

IBPS SO Mains Result 2025 OUT: आईबीपीएस एसओ मेंस रिजल्ट 2025 ibps.in पर जारी, Direct Link

संक्षेप:

IBPS SO Mains Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (IBPS) की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी ibps.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Dec 10, 2025 07:19 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

IBPS SO Mains Result 2025 Download Pdf: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (IBPS) की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तारीख/पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 1007 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आईबीपीएस एसओ मेंस परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर 2025 को किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

IBPS SO Mains Result 2025 Download Direct Link

एसओ की वैकेंसी -

आईटी ऑफिसर - 203

एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (AFO)- 310

राजभाषा अधिकारी - 78

लॉ ऑफिसर स्केल-1 - 56

एचआर / पर्सनल ऑफिसर - 10

मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) - 350

इन बैंकों में होगी भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया।

एसओ भर्ती का चयन-

प्रीलिम्स, मेन और इंटरव्यू । प्रीलिम्स में प्रदर्शन के आधार पर मेन्स के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स में पास उम्मीदवारों को तीसरे चरण पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पास होने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

IBPS SO Mains Result 2025: कैंडिडेट आईबीपीएस सीआरपी एसओ मेंस परीक्षा 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर लॉग इन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

5. उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।