Hindi Newsकरियर न्यूज़IBPS RRB PO Prelims Scorecard 2025 OUT at ibps.in, here download scorecard pdf direct link
IBPS RRB PO Prelims Scorecard 2025: आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2025 ibps.in पर जारी,यहां करें चेक

IBPS RRB PO Prelims Scorecard 2025: आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2025 ibps.in पर जारी,यहां करें चेक

संक्षेप:

IBPS RRB PO Prelims Scorecard 2025: आईबीपीएस ने आरआरबी पीओ प्रीलिम्स 2025 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Dec 24, 2025 05:02 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IBPS RRB PO Prelims Scorecard 2025 Download: इंडियन बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने आरआरबी पीओ परीक्षा 2025 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट को अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा। कैंडिडेट को अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर लॉग इन करना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

IBPS RRB PO Prelims Scorecard 2025 Download Link

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि

परीक्षा का रिजल्ट 19 दिसंबर, 2025 को घोषित किया गया था, और अब स्कोरकार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की विंडो केवल 31 दिसंबर, 2025 तक ही खुली रहेगी। इस तारीख के बाद लिंक एक्टिव नहीं रहेगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

IBPS RRB PO Prelims Scorecard 2025: कैंडिडेट आईबीपीएस आरआरबी पीओ स्कोरकार्ड 2025 को कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक “CPR-RRB” पर क्लिक करना होगा।

3. इससे बाद आपको “Common Recruitment Process Regional Rural Bank Phase XIV” पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको “Scores of Preliminary Examination for CRP-RRBs-XIV – Officer- Scale-I” पर क्लिक करना होगा।

5. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर लॉग इन करना होगा।

6. अब आपकी स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड ओपन हो जाएगा।

7. उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, जन्म तारीख, परीक्षा का नाम, माता-पिता का नाम, कैटेगरी, परीक्षा में प्राप्त किए अंक आदि को ठीक से चेक करें। इस परीक्षा का आयोजन 22 और 23 नवंबर, 2025 को किया गया था और रिजल्ट 19 दिसंबर को जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 को होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।