IBPS RRB PO फाइनल रिजल्ट 2026 ibps.in पर जारी, मेरिट लिस्ट का PDF ऐसे करें चेक

Feb 23, 2026 05:35 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

ibps rrb po final result 2026 out : IBPS ने RRB PO फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थी अब अपना चयन स्थिति, स्कोर और प्रोविजनल अलॉटमेंट आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर देख सकते हैं।

IBPS RRB PO फाइनल रिजल्ट 2026 ibps.in पर जारी, मेरिट लिस्ट का PDF ऐसे करें चेक

ibps rrb po final result 2026 out : देशभर के हजारों बैंकिंग अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने 23 फरवरी 2026 को आरआरबी पीओ फाइनल रिजल्ट 2026 जारी करने की घोषणा कर दी है। यह परिणाम ऑफिसर स्केल I यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर, ऑफिसर स्केल II और ऑफिसर स्केल III पदों के लिए जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू राउंड में हिस्सा लिया था, वे अब अपना अंतिम चयन परिणाम देख सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में अधिकारियों की नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी, जिसे बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी पाने का एक बड़ा मौका माना जाता है। अब मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के संयुक्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का प्रोविजनल अलॉटमेंट किया जाएगा।

फरवरी में हुआ था इंटरव्यू

इस भर्ती के तहत मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू फरवरी 2026 में आयोजित किया गया था। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही अभ्यर्थी अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अब संस्थान ने संयुक्त परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के अंक शामिल हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम में यह साफ बताया गया है कि उम्मीदवार चयनित हुआ है या नहीं और उसे किस बैंक में अस्थायी रूप से आवंटन मिला है।

ibps rrb ऑफिसर स्केल 2 GBO फाइनल रिजल्ट 2026 - डाउनलोड लिंक

IBPS RRB ऑफिसर स्केल 2 स्पेशलिस्ट - डाउनलोड लिंक

IBPS RRB ऑफिसर स्केल 3 फाइनल रिजल्ट - 2026 डाउनलोड लिंक

इतनी बड़ी संख्या में भरे जाएंगे पद

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल हजारों पदों को भरा जाना है। ऑफिसर स्केल I के लिए लगभग 3928 पद निर्धारित किए गए हैं। ऑफिसर स्केल II के लिए 1184 पद रखे गए हैं। ऑफिसर स्केल III के लिए 202 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस तरह यह भर्ती ग्रामीण बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चयनित उम्मीदवार देश के अलग अलग राज्यों में स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में अधिकारी के रूप में नियुक्त किए जाएंगे।

तीन चरणों से होकर गुजरती है चयन प्रक्रिया

आरआरबी पीओ भर्ती प्रक्रिया आसान नहीं होती। इसमें उम्मीदवारों को तीन अलग अलग चरणों से गुजरना पड़ता है। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होती है, जिसमें केवल स्क्रीनिंग की जाती है। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती है, जो मेरिट तय करने में अहम भूमिका निभाती है। अंतिम चरण इंटरव्यू का होता है, जहां उम्मीदवार की समझ, व्यक्तित्व और बैंकिंग ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है। इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले उम्मीदवार ही अंतिम चयन सूची में जगह बना पाते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

जो उम्मीदवार अपना परिणाम देखना चाहते हैं, वे कुछ आसान चरणों को अपनाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए सीआरपी आरआरबी सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर संबंधित फेज XIV लिंक को खोलें।
  • ऑफिसर स्केल I, II या III रिजल्ट से जुड़ा नोटिस चुनें।
  • लॉगिन पेज में रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट स्टेटस दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।

यहां देखें फाइनल कटऑफ

लिंक - 1

स्कोरकार्ड में क्या क्या जानकारी मिलेगी

अंतिम परिणाम के साथ उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड भी जारी किया जा रहा है। इसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं, जिनकी जांच करना जरूरी है।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर
  • श्रेणी यानी कैटेगरी
  • अंतिम चयन स्थिति
  • मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के संयुक्त अंक
  • कटऑफ अंक
  • इंटरव्यू में प्राप्त अंक
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट की जानकारी

अगर किसी प्रकार की गलती दिखाई दे तो तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।