IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेन्स की परीक्षा कब? देखें शेड्यूल
ibps rrb clerk prelims result 2025 out : आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है। जानिए मेन्स परीक्षा की तारीख, रिजल्ट देखने का तरीका, कटऑफ और आगे की पूरी चयन प्रक्रिया की जानकारी।
ibps rrb clerk prelims result 2025 out : ग्रामीण बैंकों में क्लर्क बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम 23 जनवरी को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब यह जान चुके हैं कि उनका पहला पड़ाव पार हुआ या नहीं। रिजल्ट आने के साथ ही मेन्स परीक्षा की बारी है। आइए जानते हैं परीक्षा के पूरे शेड्यूल के बारे में...
गौरतलब है कि आईबीपीएस द्वारा जारी किए गए इस नतीजे में उम्मीदवारों को सिर्फ यह जानकारी दी गई है कि वे अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं। इस चरण में न तो अंक बताए गए हैं और न ही श्रेणीवार कटऑफ। यानी यह परिणाम पूरी तरह क्वालिफाइंग नेचर का है।
प्रीलिम्स परीक्षा का शेड्यूल
आरआरबी क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा देशभर में कई चरणों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को अलग अलग शिफ्टों में कराई गई थी, ताकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का मौका मिल सके।
जरूरी तारीखों पर एक नजर
- प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 23 जनवरी
- परिणाम देखने की अंतिम तारीख 29 जनवरी
- स्कोरकार्ड और कटऑफ जनवरी का चौथा सप्ताह
- मेन्स परीक्षा 1 फरवरी 2026
मेन्स परीक्षा की तारीख तय
मेन्स परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली है, उन्हें इसी दिन मुख्य परीक्षा में बैठना होगा। मेन्स परीक्षा अंतिम चयन की दिशा में सबसे निर्णायक चरण मानी जाती है।
प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे देखें
जो उम्मीदवार अपना नतीजा देखना चाहते हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान चरणों में रिजल्ट देख सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- फिर अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- जन्मतिथि या पासवर्ड भरकर विवरण जमा करना होगा।
जानकारी सही होने पर स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा, जिसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकता है। आईबीपीएस ने यह भी स्पष्ट किया है कि 29 जनवरी तक परिणाम देखा जा सकता है।
इस रिजल्ट का मतलब क्या है
यह परिणाम केवल यह दर्शाता है कि उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए चयनित हुआ है या नहीं। इससे अंतिम चयन तय नहीं होता। असली मुकाबला अब मेन्स परीक्षा में होगा, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसलिए जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें राहत की बजाय सतर्कता के साथ तैयारी तेज करनी होगी।
स्कोरकार्ड और कटऑफ कब आएगी
जो अभ्यर्थी अपने अंकों और कटऑफ का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए जानकारी यह है कि स्कोरकार्ड और कटऑफ अंक जनवरी के चौथे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। इसमें सेक्शनवार और कुल अंक दोनों की जानकारी दी जाएगी, जिससे उम्मीदवारों को अपनी वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगेगा।
अब आगे क्या करें उम्मीदवार
प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवारों को अब समय बर्बाद किए बिना पूरी तरह मेन्स परीक्षा पर फोकस करना चाहिए। सिलेबस की गहराई से दोहराई, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और समय प्रबंधन इस चरण में सबसे अहम होंगे। क्योंकि यहीं से यह तय होगा कि किसे ग्रामीण बैंक में क्लर्क की नौकरी मिलेगी।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




