Hindi Newsकरियर न्यूज़ibps rrb clerk expected cutoff 2025 state wise po prelims mains strategy latest bank exam news india
IBPS RRB Clerk Expected Cut Off 2025 : पहले दिन की परीक्षा खत्म, जानिए राज्यवार संभावित कट-ऑफ

IBPS RRB Clerk Expected Cut Off 2025 : पहले दिन की परीक्षा खत्म, जानिए राज्यवार संभावित कट-ऑफ

संक्षेप:

IBPS RRB Clerk 2025 की परीक्षा शुरू हो चुकी है। पहले दिन के एग्जाम के बाद जानिए राज्यवार संभावित कट-ऑफ और अगले चरण की तैयारी की रणनीति।

Dec 06, 2025 06:31 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IBPS RRB Clerk 2025 की परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है और पहले ही दिन हज़ारों स्टूडेंट्स एग्ज़ाम सेंटर से बाहर निकल चुके हैं। एग्जाम आसान था या टफ? क्या इस बार कट ऑफ ऊपर जाएगा? इन सवालों का जवाब जानने के लिए देशभर के अभ्यर्थी बेताब हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि पेपर के लेवल और प्रतियोगिता में बढ़ोतरी को देखते हुए इस बार मेरिट और भी दिलचस्प होने वाली है। अब सबकी नजर है इस बात पर कि कितना स्कोर लेकर कोई उम्मीदवार सुरक्षित माना जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

IBPS RRB Clerk Expected Cut Off 2025 (पहले दिन के रुझान)

गौरतलब है कि कि इस तरह की परीक्षा का कट ऑफ का अंदाजा एग्जाम के लेवल, विभिन्न शिफ्टों के फीडबैक और राज्यवार प्रतियोगिता पर निर्भर करेगा। पेपर आसान होता है तो कट ऑफ ऊपर जाता है और पेपर मुश्किल आया तो अंक नीचे भी जा सकते हैं।

IBPS RRB Clerk Expected Cut Off 2025 : राज्यवार संभावित कट ऑफ (जनरल श्रेणी)

  • आंध्र प्रदेश: 63 - 69
  • असम: 67 - 73
  • बिहार: 65 - 71
  • छत्तीसगढ़: 59 - 65
  • गुजरात: 65 - 71
  • हरियाणा: 73 - 79
  • हिमाचल प्रदेश: 72 - 78
  • झारखंड: 67 - 73
  • कर्नाटक: 64 - 71
  • केरल: 74 - 80
  • मध्य प्रदेश: 68 - 74
  • महाराष्ट्र: 69 - 75
  • ओडिशा: 72 - 78
  • पंजाब: 71 - 77
  • राजस्थान: 69 - 75
  • तमिलनाडु: 59 - 65
  • तेलंगाना: 62 - 68
  • त्रिपुरा: 66 - 72
  • उत्तर प्रदेश: 68 - 74
  • उत्तराखंड: 72 - 78
  • पश्चिम बंगाल: 75 - 80

IBPS RRB Clerk Expected Cut Off 2025 : कट ऑफ पर असर डालने वाले बड़े कारक

IBPS RRB Clerk प्रीलिम्स में कट ऑफ सिर्फ अंक का खेल नहीं होता। कई महत्वपूर्ण फैक्टर्स इसमें भूमिका निभाते हैं, जैसे पेपर की कठिनाई यानी जितना आसान पेपर, उतना ऊंचा कट ऑफ होता है। वहीं उम्मीदवारों की संख्या, जिसका मतलब है कि ज्यादा प्रतिस्पर्धा होगी तो कट ऑफ में बढ़ोतरी संभव है। राज्यवार प्रतियोगिता भी कट ऑफ पर असर करेंगे क्योंकि हर राज्य में अलग स्तर की रेस है। वैकेंसी की संख्या भी कट ऑफ पर असर डालती हैं क्योंकि ज्यादा सीटें होगीं को कम कट ऑफ होगा।

IBPS RRB Clerk Expected Cut Off 2025 : अभी क्या करें अभ्यर्थ?

अपने अनुमानित स्कोर को राज्यवार कट ऑफ से मिलाएं और मेरिट के आधार पर मेन्स परीक्षा की रणनीति तय करें। कठिन टॉपिक्स और कमजोर सेक्शन को अभी से सुधारें और पिछले साल के पेपर और माइक्रो टेस्ट सीरीज पर फोकस करें।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।