Hindi Newsकरियर न्यूज़IBPS RRB Clerk admit card 2025 coming soon at ibps.in, know how to download when out
IBPS RRB Clerk Admit Card 2025: आईबीपीस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड का ibps.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

IBPS RRB Clerk Admit Card 2025: आईबीपीस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड का ibps.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

संक्षेप:

IBPS RRB Clerk Admit Card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर सकता है।

Nov 27, 2025 01:15 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IBPS RRB Clerk Admit Card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर सकता है। उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह एडमिट कार्ड IBPS RRB 14वें भर्ती के तहत ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया -

IBPS RRB क्लर्क के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में होती है।

प्रीलिम्स परीक्षा- यह केवल एक योग्यता (Qualifying) परीक्षा है। इसमें पास होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए चुने जाते हैं।

मुख्य परीक्षा (मेंस)- ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) पद के लिए अंतिम चयन पूरी तरह से मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होता है। क्लर्क पदों के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होता है, इसलिए मुख्य परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना सफलता की कुंजी है।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होते ही, इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'CRP RRBs' टैब पर क्लिक करें।

3. "IBPS RRB Clerk Admit Card 2025" लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।

5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा; इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित रखें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।