
IBPS RRB Vacancy 2025: आईबीपीएस क्लर्क और पीओ के 13,294 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज, ग्रैजुएट जल्द कर लें अप्लाई
IBPS RRB Vacancy 2025: आईबीपीएस ने देश भर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में क्लर्क और पीओ के 13,294 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 21 सितंबर को बंद हो जाएगी, इसलिए जल्दी अप्लाई करें।
IBPS RRB Vacancy 2025 Apply Online: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने देश भर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में क्लर्क और पीओ के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। कुल 13,294 वैकेंसी निकली हैं। इसमे रीजनल रूरल बैंक आरआरबी में मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के 8022 पद हैं। वहीं ऑफिसर स्केल-। के 3928 और ऑफिसर स्केल-III के 202 पद है एवं अन्य पद ऑफिसर स्केल-।। के हैं। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 21 सितंबर को बंद हो जाएगी, इसलिए जल्दी ibps.in पर जाकर अप्लाई करें। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 है। प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन नवंबर 2025 में किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तारीखें-
1. रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि- 1 सितंबर 2025
2. रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि- 21 सितंबर 2025
3. फीस भुगतान की अवधि- 1 सितंबर से 21 सितंबर 2025
4. एप्लीकेशन फॉर्म एडिट विंडो- रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के बाद
5. प्रीलिम्स परीक्षा- नवंबर 2025
6. प्रीलिम्स रिजल्ट- दिसंबर 2025/जनवरी 2026
7. मेंस परीक्षा- दिसंबर 2025/ फरवरी 2026
पद और योग्यता -
मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) - 8022 पद
योग्यता - किसी भी विषय से ग्रेजुएशन।
ऑफिसर स्केल-1 - 3928 पद
योग्यता - किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन।
जनरल बैंकिंग ऑफिसर (मैनेजर) स्केल II- 1142 पद
योग्यता - कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन। व दो साल का अनुभव।
आईटी ऑफिसर स्केल-II- 87 पद
योग्यता - इलेक्ट्रॉनिक्स / संचार / कंप्यूटर विज्ञान / सूचना प्रौद्योगिकी में 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और 1 वर्ष का कार्य अनुभव।
सीए ऑफिसर स्केल-II- 69 पद योग्यता - आईसीएआई से सीए परीक्षा पास तथा सीए के रूप में एक वर्ष का अनुभव।
लॉ ऑफिसर स्केल-II -48 पद
योग्यता - 50 फीसदी अंकों के साथ कानून में लॉ डिग्री (एलएलबी) और 2 वर्ष का वकालत का अनुभव
ट्रेजरी मैनेजर स्केल-II- 16 पद
योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से वित्त में सीए या एमबीए एवं 1 वर्ष का अनुभव।
एमबीए फाइनेंस मार्केटिंग ऑफिसर स्केल-II- 15 पद
योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मार्केटिंग में एमबीए एवं 1 वर्ष का अनुभव।
एमबीए मार्केटिंग एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल-11- 50 पद
योग्यता - कृषि/बागवानी/डेयरी/पशु/पशु चिकित्सा विज्ञान/इंजीनियरिंग/मत्स्यपालन में स्नातक डिग्री के साथ 2 वर्ष का अनुभव।
ऑफिसर स्केल-III - 202 पद
योग्यता - न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री और न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव।
आयु सीमा-
ऑफिस असिस्टेंट - 18-28 वर्ष
ऑफिसर स्केल ।-18-30 वर्ष
ऑफिसर स्केल ।। - 21-32 वर्ष
ऑफिसर स्केल III - 21-40 वर्ष
आवेदन शुल्क-
एससी, एसटी, PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 175 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 850 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया-
ऑफिसर स्केल-। : प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम, इंटरव्यू
ऑफिस असिस्टेंट : प्रीलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम ।
ऑफिसर स्केल -।। और III : लिखित परीक्षा, इंटरव्यू ।





