IBPS PO Vacancy 2026: सरकारी बैंकों में पीओ के 6715 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, योग्यता समेत 10 बड़ी बातें
IBPS PO Vacancy 2026 : आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 6715 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ibps.in पर आज 1 जुलाई 2026 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

IBPS PO Vacancy 2026 : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ( आईबीपीएस ) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बैंक पीओ (CRP PO/MT-XVI) के कुल 6715 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जबकि पिछले साल यह सिर्फ 5208 पदों पर निकली थी। निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आज 1 जुलाई 2026 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन व फीस भुगतान की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 है। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन अगस्त, 2026 में किया जाएगा। वही मेंस परीक्षा अक्टूबर 2025 में कराई जाएगी। आईबीपीएस ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पैटर्न को भी संशोधित किया है। भर्तियां 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए की जाएंगी जिनमें बैंक ऑफ बड़ौदा (1900 पद), केनरा बैंक (1500 पद), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (1100 पद) और पंजाब नेशनल बैंक (504 पद) प्रमुख हैं।
कैटेगरी वाइज पदों का आरक्षण
अनारक्षित : 2,719 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग : 1,816 पद
अनुसूचित जाति (SC): 1,009 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 669 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 502 पद
किस बैंक में कितने पद
बैंक ऑफ बड़ौदा: 1,900 पद
केनरा बैंक: 1,500 पद
बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 1,100 पद
इंडियन ओवरसीज बैंक: 550 पद
पंजाब नेशनल बैंक: 504 पद
बैंक ऑफ इंडिया: 500 पद
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 500 पद
पंजाब एंड सिंध बैंक: 161 पद
यहां पढ़ें आईबीपीएस पीओ भर्ती की 10 खास बातें
- आयु सीमा : 1 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए (यानी जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए)। SC/ST वर्ग को अधिकतम आयु में 5 वर्ष, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
2. शैक्षणिक योग्यता : 21 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (ग्रेजुएट डिग्री) होनी चाहिए।
3. आवेदन शुल्क
एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: 175 रुपये ।
अन्य सभी (जनरल, ओबीसी, EWS) उम्मीदवारों के लिए: 850 रुपये
4. वेतनमान- प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी का बेसिक पे ₹48,480/- से शुरू होगा। इसके अलावा संबंधित बैंक के नियमानुसार विभिन्न भत्ते और लाभ भी देय होंगे।
5. चयन प्रक्रिया - प्रीलिम्स, मेन्स एग्जाम, पर्सनालिटी टेस्ट और इंटरव्यू।
6. एग्जाम पैटर्न
प्रीलिम्स परीक्षा : यह 100 अंकों की परीक्षा होगी जिसमें 100 प्रश्न (अंग्रेजी के 30, क्वांट के 35 और रीजनिंग के 35) पूछे जाएंगे। इसके लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। प्री में पिछले वर्ष के मुकाबले कोई बदलाव नहीं है।
7. मेंस परीक्षा
यह परीक्षा 200 अंकों की होगी जिसमें कुल 170 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए 160 मिनट का समय मिलेगा। रीजनिंग (40 प्रश्न, 60 अंक), जनरल अवेयरनेस (50 प्रश्न, 60 अंक), इंग्लिश (40 प्रश्न, 20 अंक) और डेटा एनालिसिस व इंटरप्रिटेशन (40 प्रश्न, 60 अंक)। इसके अतिरिक्त 25 अंकों का अंग्रेजी भाषा का डिस्क्रिप्टिव पेपर (निबंध और पत्र) भी होगा।
8. नेगेटिव मार्किंग:
प्रीलिम्स और मेंस दोनों में गलत उत्तर देने पर उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का 1/4 (0.25) अंक काट लिया जाएगा।
9. पर्सनालिटी टेस्ट और इंटरव्यू
मेंस परीक्षा क्वालीफाई करने वालों को एक 'पर्सनालिटी टेस्ट' से गुजरना होगा, जो अनिवार्य तो है लेकिन इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। इसके बाद 100 अंकों का मुख्य इंटरव्यू होगा, जिसमें पास होने के लिए कम से कम 40% अंक (SC/ST/OBC/PwBD के लिए 35%) लाना अनिवार्य है।
फाइनल सेलेक्शन : फाइनल मेरिट लिस्ट मेंस परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर 80:20 के वेटेज में बनाई जाएगी।
10. महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की तिथि: 1 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक।
प्रीलिम्स परीक्षा : अगस्त 2026।
मेंस परीक्षा : अक्टूबर 2026।
पर्सनालिटी टेस्ट : नवंबर 2026।
इंटरव्यू: नवंबर/दिसंबर 2026।
प्रोविजनल अलॉटमेंट: जनवरी 2027
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


