IBPS PO SO Vacancy 2026: आईबीपीएस पीओ-एसओ भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई, तुरंत करें अप्लाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IBPS PO, SO Recruitment 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 26 जुलाई 2026 को बंद कर देगा। ऐ

ibps po so vacancy 2026 application last date july 26 apply now
आईबीपीएस पीओ-एसओ भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई,

IBPS PO, SO Recruitment 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 26 जुलाई 2026 को बंद कर देगा। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई थी, लेकिन बाद में इस तिथि को बढ़ा दिया गया। साथ ही इससे पहले पीओ भर्ती में पदों की संख्या 6715 से बढ़ाकर 7365 और एसओ भर्ती में 735 से बढ़ाकर 1035 कर दी गई। पीओ (प्रोबेशनरी ऑफिसर) में 650 और एसओ (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) में 300 पदों का इजाफा किया गया। पीओ भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा (Online Preliminary Exam) अगस्त 2026 में होगी। मेंस परीक्षा अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित है।

पीओ भर्ती के लिए आयु सीमा

1 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए (यानी जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए)। SC/ST वर्ग को अधिकतम आयु में 5 वर्ष, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

पीओ भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

21 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (ग्रेजुएट डिग्री) होनी चाहिए।

पीओ भर्ती के लिए किस बैंक में कितने पद

IBPS PO 2026 के लिए विभिन्न बैंकों में कुल रिक्तियों (वैकेंसी) का विवरण इस प्रकार है:

बैंक ऑफ बड़ौदा : 1900

बैंक ऑफ इंडिया : 500

बैंक ऑफ महाराष्ट्र : 1100

केनरा बैंक : 1500

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 500

इंडियन बैंक : 650

इंडियन ओवरसीज बैंक : 550

पंजाब नेशनल बैंक : 504

पंजाब एंड सिंध बैंक : 161

यूको बैंक (UCO Bank): NR (इसकी वैकेंसी अभी रिपोर्ट नहीं की गई हैं)

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : NR (इसकी वैकेंसी भी अभी रिपोर्ट नहीं की गई हैं)

इन सभी बैंकों को मिलाकर कुल 7365 वैकेंसी हैं।

IBPS SO भर्ती के लिए योग्यता

शैक्षणिक योग्यता

सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है, जिसे उम्मीदवार को 21 जुलाई 2026 तक पूरा कर लेना अनिवार्य है -

आईटी ऑफिसर: कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में 4 साल की इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी डिग्री या प्रासंगिक विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन।

एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसरः एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, डेयरी साइंस या फिशरी साइंस जैसे संबद्ध विषयों में 4 साल की ग्रेजुएशन डिग्री।

लॉ ऑफिसरः कानून में स्नातक (LL.B) की डिग्री और बार काउंसिल में वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन।

राजभाषा अधिकारीः हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ ग्रेजुएशन स्तर पर अंग्रेजी एक विषय के रूप में होना जरूरी है।

HR/पर्सनल ऑफिसरः ग्रेजुएशन के साथ पर्सनल मैनेजमेंट, एचआर या लेबर लॉ में 2 साल का फुल-टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा।

मार्केटिंग ऑफिसरः ग्रेजुएशन के साथ मार्केटिंग स्पेशलाइजेशन में 2 साल का फुल-टाइम

MBA या PGDMI

आईटी ऑफिसर के पद को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास स्कूल, कॉलेज या किसी संस्थान से कंप्यूटर ऑपरेशंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई का सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना जरूरी है।

IBPS PO, SO Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

अगर आपने अभी तक IBPS PO या SO भर्ती 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:

सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर "IBPS PO, SO Recruitment 2026" या CRP PO/MT-XVI / CRP SPL-XVI के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

New Registration पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें और जरूरी जानकारी दर्ज करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।

मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।

भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन की कन्फर्मेशन पेज/रसीद डाउनलोड कर उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़आईबीपीएस पीओ-एसओ भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई, तुरंत करें अप्लाई