IBPS PO प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 ibps.in पर जारी, जानें हॉल टिकट डाउनलोड करने का पूरा तरीका
IBPS ने PO प्रीलिम्स 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 22-23 अगस्त को चार शिफ्टों में होगी। जानें डाउनलोड प्रक्रिया।

ibps po prelims admit card 2026 out , direct link: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन यानी IBPS ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने CRP PO/MT-XVI भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा को लेकर तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए यह वक्त बेहद अहम है, क्योंकि अब गिनती के दिन ही बचे हैं। IBPS ने प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 14 अगस्त 2026 को शाम पांच बजे जारी किया। यह एडमिट कार्ड 22 और 23 अगस्त 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए है जो हर दिन चार शिफ्टों में आयोजित होगी। यह परीक्षा देशभर के 500 से ज्यादा शहरों में कराई जाएगी। यह भर्ती अभियान 7,565 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार अपना कॉल लेटर नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं -
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर "CRP-PO/MT" सेक्शन पर क्लिक करें।
- "Recruitment Process for Probationary Officer CRP PO/MT CRP-XVI" वाले लिंक को चुनें।
- अब "Prelims Call Letter for IBPS CRP PO/MT CRP-XVI" पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, और पासवर्ड या जन्मतिथि डालें।
- स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- कॉल लेटर डाउनलोड करके सेव कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
अगर किसी को रजिस्ट्रेशन नंबर या पासवर्ड याद नहीं है, तो लॉगिन पेज पर मौजूद "फॉरगेट पासवर्ड" बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर नया पासवर्ड भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड का लिंक उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एसएमएस और ईमेल के जरिए भी भेजा जाता है, इसलिए इनबॉक्स चेक करना न भूलें।
चार शिफ्टों में होगी परीक्षा
IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा हर दिन चार अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। नीचे शिफ्ट वाइज रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा का समय दिया गया है -
- शिफ्ट 1 : सुबह 8 बजे रिपोर्टिंग, परीक्षा सुबह 9 से 10 बजे तक
- शिफ्ट 2 : सुबह 10:30 बजे रिपोर्टिंग, परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक
- शिफ्ट 3 : दोपहर 1 बजे रिपोर्टिंग, परीक्षा दोपहर 2 से 3 बजे तक
- शिफ्ट 4 : दोपहर 3:30 बजे रिपोर्टिंग, परीक्षा शाम 4:30 से 5:30 बजे तक
हालांकि, हर उम्मीदवार को अपने व्यक्तिगत एडमिट कार्ड पर छपे सटीक रिपोर्टिंग टाइम और शिफ्ट की जानकारी जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि केंद्र के हिसाब से समय में थोड़ा-बहुत फर्क हो सकता है।
परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना जरूरी
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम, वेन्यू का पता, फोटो और एग्जाम-डे से जुड़े जरूरी निर्देश दर्ज होते हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है, जिसमें जन्मतिथि दर्ज हो जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट। कई जानकारों की सलाह है कि पहचान पत्र की एक फोटोकॉपी भी साथ रखी जाए, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। यह भी ध्यान रहे कि IBPS एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी डाक के जरिए नहीं भेजता, इसलिए वेबसाइट से डाउनलोड करना ही एकमात्र रास्ता है। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि उम्मीदवार डाउनलोड करते ही कॉल लेटर पर छपी हर जानकारी को ध्यान से जांच लें और कम से कम दो प्रिंटआउट अपने पास रखें, ताकि आखिरी वक्त पर किसी तरह की दिक्कत न हो।


