
IBPS ने जारी किया 2026-27 का कैलेंडर, नोट कर लें PO और क्लर्क परीक्षा की तारीखें
IBPS Exam Calendar 2026-27: IBPS ने साल 2026-27 के लिए PO, Clerk, SO और RRB परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। बैंकिंग भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और परीक्षा शेड्यूल की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
IBPS Exam Calendar 2026-27: बैंकिंग सेक्टर में अपना भविष्य बनाने और सरकारी नौकरी का सपना संजोए लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने साल 2026-27 के लिए अपना संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही पीओ (PO), क्लर्क (CSA) और आरआरबी (RRB) जैसी प्रमुख परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अब अपनी मेहनत को एक सही दिशा और रफ्तार देने का मौका मिल गया है।
IBPS Exam Calendar 2026-27: पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए परीक्षा का शेड्यूल
IBPS द्वारा जारी विस्तृत विवरण के अनुसार, पब्लिक सेक्टर बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO/MT) पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि इसकी मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को होगी।
विशेषज्ञ अधिकारियों यानी स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के लिए इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस भर्ती के लिए कोई प्रारंभिक परीक्षा नहीं होगी; उम्मीदवारों का चयन सीधे 20 दिसंबर 2026 को होने वाली मुख्य परीक्षा के जरिए किया जाएगा। वहीं, क्लर्क कैडर यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के लिए प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगी और मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को तय की गई है।
IBPS Exam Calendar 2026-27: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) की महत्वपूर्ण तारीखें
ग्रामीण बैंकों में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए भी तारीखें स्पष्ट हो गई हैं:
- ऑफिसर स्केल I: इसकी प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को होगी।
- ऑफिसर स्केल II और III: इन पदों के लिए सिंगल परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
- ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): इसकी प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को ली जाएगी।
IBPS Exam Calendar 2026-27: रजिस्ट्रेशन और जरूरी दस्तावेज
IBPS ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा।
लाइव फोटो: इस बार आवेदन के समय मोबाइल या वेबकैम से लाइव फोटो कैप्चर करना अनिवार्य होगा।
डॉक्यूमेंट साइज: फोटो और अंगूठे के निशान के लिए 20-50 KB, हस्ताक्षर के लिए 10-20 KB और हस्तलिखित घोषणा के लिए 50-100 KB का साइज निर्धारित किया गया है।
हस्ताक्षर: ध्यान रहे कि हस्ताक्षर स्पष्ट हों और कैपिटल लेटर्स (Capital Letters) में न हों।
IBPS Exam Calendar 2026-27: यहां डाउनलोड करें कैलेंडर
IBPS Exam Calendar 2026-27: उम्मीदवारों के लिए सलाह
IBPS ने यह भी सूचित किया है कि यह एक संभावित कैलेंडर है। पात्रता, फीस और आधिकारिक अधिसूचना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in को चेक करने की सलाह दी गई है।





