IBPS Exam 2026-27: बैंक भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट का पैटर्न बदलेगा
IBPS Exam Calendar 2026-27: बैंकिंग की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। आईबीपीएस से जुड़े 12 बैंकों, एसबीआई और आरआरबी को मिलाकर 25-30 हजार से अधिक रिक्तियां आने की संभावना है।

IBPS Exam 2026-27: बैंकिंग की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। आईबीपीएस से जुड़े 12 बैंकों, एसबीआई और आरआरबी को मिलाकर 25-30 हजार से अधिक रिक्तियां आने की संभावना है। परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। साथ ही बैंकिंग परीक्षाओं की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीयकृत बैंक-क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, आरबीआई और एसबीआई में होने वाली भर्ती परीक्षाओं और उनके परिणामों के लिए अब एक मानकीकृत समय सीमा लागू की जाएगी। यह निर्देश वित्त मंत्रालय ने जारी किया है। अब सबसे पहले एसबीआई परीक्षा का परिणाम आएगा। इसके बाद राष्ट्रीयकृत और अंत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के नतीजे जारी होंगे। अभी एसबीआई का रिजल्ट सबसे बाद में आता था।
इसकी वजह से दूसरे बैंकों में पहले योगदान करने वाले अभ्यर्थी भी वहां त्यागपत्र देकर एसबीआई ज्वाइन कर लेते थे। इससे दूसरे बैंकों में कर्मचारियों की कमी हो जा रही थीं। अधिकारी स्तर की सभी परीक्षाओं के परिणाम पहले जबकि क्लर्क स्तर के बाद में जारी होंगे। परीक्षाओं का शिड्यूल भी अलग-अलग होगा।
IBPS Exam Calendar 2026-27: पब्लिक सेक्टर बैंकों के लिए परीक्षा का शेड्यूल
पब्लिक सेक्टर बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO/MT) पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को
मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को
क्लर्क कैडर यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) -प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को
मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को
IBPS Exam Calendar 2026-27: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) की महत्वपूर्ण तारीखें
ग्रामीण बैंकों में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए भी तारीखें स्पष्ट हो गई हैं:
ऑफिसर स्केल I: इसकी प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को
ऑफिसर स्केल II और III: इन पदों के लिए सिंगल परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को
ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क): इसकी प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को

लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां




