Hindi Newsकरियर न्यूज़IBPS Clerk Vacancy: Bumper vacancies increased in IBPS Clerk recruitment up bihar rajasthan delhi mp state wise details
IBPS Clerk Vacancy : आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की वैकेंसी में बंपर इजाफा, यूपी व बिहार को तगड़ा फायदा, दिल्ली को झटका

IBPS Clerk Vacancy : आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की वैकेंसी में बंपर इजाफा, यूपी व बिहार को तगड़ा फायदा, दिल्ली को झटका

संक्षेप:

IBPS Clerk Vacancy: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती में वैकेंसी संख्या 10277 से बढ़कर 13533 हो गई है। यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी समेत विभिन्न राज्यों में पद बढ़े हैं जबकि दिल्ली उत्तराखंड में घटे हैं।

Thu, 30 Oct 2025 10:09 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IBPS Clerk Vacancy : आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 की वैकेंसी में बंपर इजाफा किया गया है। अब इस बहाली (IBPS Clerk Recruitment 2025) में 10277 पदों की बजाय 13533 पदों पर भर्ती होगी। यानी 2837 पदों की बढ़ोतरी की गई है। सर्वाधिक बढ़ोतरी यूपी में की गई है। उत्तर प्रदेश के लिए 1315 से पद बढ़कर 2346 हो गए हैं। राजस्थान के लिए 328 से बढ़कर 394 और बिहार के लिए 308 से बढ़कर 748 हो गए हैं। वहीं दिल्ली में पदों की संख्या में कटौती हो गई है। इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 4 व 5 अक्टूबर 2025 को हो चुका है। अब रिजल्ट का इंतजार है। वैकेंसी बढ़ने से प्रीलिम्स की कटऑफ निश्चित तौर पर अपेक्षाकृत कम होगी। प्रीलिम्स पास करने वालों को मेन्स परीक्षा में बैठना होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रेगुलर वैकेंसी में किस राज्य में कितने पद बढ़े, कितने घटे

मध्य प्रदेश के लिए 601 से बढ़कर 755 हुए।

छत्तीसगढ़ के लिए 214 से बढ़कर 298 हुए।

जम्मू कश्मीर के लिए 61 से बढ़कर 75 हुए।

हिमाचल के लिए 114 से बढ़कर 121 हुए।

पंजाब के लिए 276 से बढ़कर 313 हुए।

राजस्थान के लिए 328 से बढ़कर 394 हुए।

उत्तर प्रदेश के लिए 1315 से बढ़कर 2346 हुए।

बिहार के लिए 308 से बढ़कर 748 हुए।

गुजरात के लिए 753 से बढ़कर 860 हुए।

झारखंड के लिए 106 से बढ़कर 177 हुए।

केरल में 330 से बढ़कर 342 हुए।

लक्षद्वीप में पहले की तरह 7 ही पद रहे

त्रिपुरा में 32 से बढ़कर 59 हुए।

महाराष्ट्र में 1117 से बढ़कर 1144 हुए।

गोवा में 87 से बढ़कर 90 हुए।

कर्नाटक में 1170 से बढ़कर 1248 हुए।

आंध्र में 367 से बढ़कर 409 हुए।

तेलंगाना में 261 से बढ़कर 302 हुए।

लद्दाख में 5 से बढ़कर 7 हुए।

पश्चिम बंगाल में 540 से बढ़कर 992 हुए

यहां पद घटे

उत्तराखंड के लिए 102 से घटकर 95 हुए।

दिल्ली के लिए 416 से घटकर 279 हुए।

ये भी पढ़ें:यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में और 114 अभ्यर्थियों का चयन,रिजर्व लिस्ट जारी

अब किस राज्य में किस कैटेगरी में कितनी वैकेंसी

राज्य, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस , कुल वैकेंसी

अंडमान निकोबार -- -- 02 01 12 15

आंध्र प्रदेश 69 29 96 37 178 409

अरुणाचल प्रदेश -- 14 -- 01 21 36

असम 25 41 96 33 178 373

बिहार 116 04 197 71 360 748

चंडीगढ़ 01 -- 02 -- 10 13

छत्तीसगढ़ 32 91 12 27 136 298

दादरा और नगर हवेली और दमन दीव -- 12 01 03 27 43

दिल्ली 39 19 73 23 125 279

गोवा -- 07 13 07 63 90

गुजरात 59 127 228 80 366 860

हरियाणा 31 -- 46 15 89 181

हिमाचल प्रदेश 29 04 23 12 53 121

जम्मू और कश्मीर 01 06 16 04 48 75

झारखंड 16 37 20 15 89 177

कर्नाटक 193 99 302 122 532 1248

केरल 34 01 86 33 188 342

लद्दाख -- 01 -- -- 06 07

लक्षद्वीप -- 01 -- -- 06 07

मध्य प्रदेश 111 151 109 74 310 755

महाराष्ट्र 117 98 306 110 513 1144

मणिपुर -- 10 03 03 27 43

मेघालय -- 05 -- -- 14 19

मिजोरम -- 09 -- 02 18 29

नागालैंड -- 12 -- 01 21 34

ओडिशा 72 106 55 45 201 479

पुडुचेरी 01 -- 05 01 17 24

पंजाब 92 -- 60 26 135 313

राजस्थान 64 51 75 36 168 394

सिक्किम -- 02 02 -- 18 22

तमिलनाडु 237 09 307 111 497 1161

तेलंगाना 51 23 65 26 137 302

त्रिपुरा 06 16 -- 04 33 59

उत्तर प्रदेश 497 23 637 229 960 2346

उत्तराखंड 10 -- 06 07 72 95

पश्चिम बंगाल 234 48 217 93 400 992

कुल 2137 1056 3060 1252 6028 13533

मेन्स एग्जाम पैटर्न - 120 मिनट की परीक्षा में 200 नंबर के 155 प्रश्न पूछे जाएंगे।

जनरल / फाइनेंशियल अवेयरनेस से 50 नंबर के 40 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 40 नंबर के 40 प्रश्न, रीजनिंग एबिलिटी से 60 नंबर के 40 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50 नंबर के 35 प्रश्न आएंगे।

मेन्स एग्जाम के बाद लोकल लेंग्वेज टेस्ट भी होगा। जिन उम्मीदवारों ने अपने राज्य (जिसकी वैकेंसी के लिए उन्होंने आवेदन किया है) की भाषा 10वीं या इससे ऊपर की पढ़ाई के दौरान विषय के तौर पर पढ़ी है, उन्हें यह टेस्ट नहीं देना पड़ेगा।

नेगेटिव मार्किंग - प्री और मेन्स दोनों में ऑब्जेक्टिव टेस्ट में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।

फाइनल मेरिट सिर्फ मुख्य परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर ही बनेगी।

सैलरी : बेसिक 24050-1340/3-28070-1650/3-33020-2000/4-41020-2340/7-57400-4400/1-61800-2680/1-64480 रुपये

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।