Hindi Newsकरियर न्यूज़IBPS Clerk Vacancy: 10277 IBPS Clerk Recruitment Application registration Last Date Today prelims exam dates
IBPS Clerk Vacancy : 10277 आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 5 सितंबर तक करें यह काम

IBPS Clerk Vacancy : 10277 आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के आवेदन की आज अंतिम तिथि, 5 सितंबर तक करें यह काम

संक्षेप:

IBPS Clerk Vacancy 2025 : आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज 28 अंतिम तिथि है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2025 में होगी। मेन्स एग्जाम का आयोजन नवंबर 2025 में होगा।

Thu, 28 Aug 2025 08:25 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IBPS Clerk Vacancy 2025 : आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज 28 अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे www.ibps.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। पहले इस भर्ती के आवेदन की लास्ट डेट 21 अगस्त थी लेकिन इसे 28 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था। फीस भुगतान और ऑनलाइन करेक्शन की अंतिम तिथि भी 28 अगस्त ही है। अब अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट 5 सितंबर तक लिया जा सकता है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट - सीएसए) के 10277 पदों पर नियुक्तियां होंगी। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2025 में होगी। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स एग्जाम का आयोजन नवंबर 2025 में होगा। आपको बता दें कि आईबीपीएस ने साल 2024 में क्लर्क पद का नाम बदलकर सीएसए यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट कर दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

योग्यता व आयु सीमा

जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की हो और उनकी उम्र सीमा न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल हो, वह क्लर्क के पदों आवेदन करने के योग्य होंगे। यानी अभ्यर्थी का जन्म 02.08.1997 से पहले और 01.08.2005 के बाद का नहीं होना चाहिए।

एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर ऑपरेशन/ लेंग्वेज में प्रमाणपत्र/डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए/ हाईस्कूल/कॉलेज/संस्थान में कंप्यूटर/आईटी विषय के रूप में अध्ययन किया होना चाहिए।

सैलरी : बेसिक 24050-1340/3-28070-1650/3-33020-2000/4-41020-2340/7-57400-4400/1-61800-2680/1-64480 रुपये

चयन प्रक्रिया व एग्जाम पैटर्न - ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा, ऑनलाइन मेन्स परीक्षा।

प्रीलिम्स - 60 मिनट में 100 नंबर के 100 प्रश्नों के जवाब देने होंगे।

इंग्लिश लेंग्वेज के 30 नंबर के 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 नंबर के 35 प्रश्न, रीजनिंग एबिलिटी से 35 नंबर के 35 प्रश्न आएंगे।

नेगेटिव मार्किंग - प्री और मेन्स दोनों में ऑब्जेक्टिव टेस्ट में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।

फाइनल मेरिट सिर्फ मुख्य परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर ही बनेगी। अभ्यर्थी केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकता है। हालांकि उसे एग्जाम सेंटर अन्य राज्य में दिया जा सकता है।

मेन्स एग्जाम के बाद लोकल लेंग्वेज टेस्ट भी होगा। हालांकि जिन उम्मीदवारों ने अपने राज्य (जिसकी वैकेंसी के लिए उन्होंने आवेदन किया है) की भाषा 10वीं या इससे ऊपर की पढ़ाई के दौरान विषय के तौर पर पढ़ी है, उन्हें यह टेस्ट नहीं देना पड़ेगा। पहले की आईबीपीएस क्लर्क भर्तियों कहा जाता था कि जिस राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के लिए उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है, उसकी राजभाषा में ज्ञान होने (उम्मीदवारों को राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की राजभाषा पढ़ने/लिखने और बोलने का ज्ञान होना चाहिए) को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:बीपीएससी ने 2 और भर्तियां निकालीं, 251 पदों के लिए 2 सितंबर से करें आवेदन

बदलाव

इस बार आईबीपीएस क्लर्क भर्ती कई बड़े और अहम बदलावों के साथ हो रही है। नई आईबीपीएस क्लर्क भर्ती में तीन बड़े बदलाव किए गए हैं। सबसे प्रमुख बदलाव एग्जाम पैटर्न में किया गया है। तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को इसी नए पैटर्न के हिसाब से रणनीति बनानी होगी। अब प्रीलिम्स के बाद होने वाले मेन्स में 190 की जगह 155 सवाल आएंगे। जनरल व फाइनेंशियल अवेयरनैस व रीजनिंग में अब 50 की जगह 40 सवाल ही आएंगे। वहीं क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में 15 सवाल कम कर दिए गए हैं। अब 50 की जगह 35 सवाल ही पूछे जाएंगे। कुल अंकों में बदलाव नहीं हुआ है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।