
IBPS Clerk Recruitment 2025: आईबीपीएस क्लर्क के 10000 से अधिक पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, अभी करें अप्लाई
संक्षेप: IBPS Clerk Recruitment 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से जल्द ही आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 की आवेदन प्रकिया को बंद कर दिया जाएगा। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 10277 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
IBPS Clerk Recruitment 2025 Apply Online: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से जल्द ही आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 की आवेदन प्रकिया को बंद कर दिया जाएगा। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 10277 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी फौरन आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 तय की गई है। इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2025 में संभावित है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन नवंबर 2025 में संबंधित है।

इस भर्ती प्रकिया के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक में उम्मीदवार कस्टमर सर्विस एसोसिएट पदों पर नियुक्त किए जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता-
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा-
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल हो, वह क्लर्क के पदों आवेदन करने के योग्य होंगे। यानी अभ्यर्थी का जन्म 02.08.1997 से पहले और 01.08.2015 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
सैलरी -
बेसिक 24050-1340/3-28070-1650/3-33020-2000/4-41020-2340/7-57400-4400/1-61800-2680/1-64480 रुपये
एप्लीकेशन फीस-
एप्लीकेशन फॉर्म की फीस सभी उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये है, आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, PWBD, ESM और DESM के लिए फीस 175 रुपये है।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार कैसे आवेदन करें-
1. सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा।
2. अब आप को रिसेंट अपडेट में जाकर CRP- क्लर्क- XV पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. अब आप को अपना एक अकाउंट बनाना होगा।
5. अब आपको लॉग इन करना होगा।
6. अब आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरिए।
7. इसके बाद अपने डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड कीजिए और एप्लीकेशन फॉर्म की फीस भरिए।
8. इसके बाद आप कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लीजिए।
9. भविष्य के लिए इस पेज का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।





