Hindi Newsकरियर न्यूज़IB Vacancy : Intelligence Bureau IB ACIO II Tech Recruitment last date exam
IB Vacancy : इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिसर की 258 भर्तियां, कल आवेदन की अंतिम तिथि

IB Vacancy : इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिसर की 258 भर्तियां, कल आवेदन की अंतिम तिथि

संक्षेप:

IB Vacancy : इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-2/ टेक के 258 पदों पर भर्ती के लिए कल 16 नवंबर आवेदन की अंतिम तिथि है।

Nov 15, 2025 02:49 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IB Vacancy : इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-2/ टेक के 258 पदों पर भर्ती के लिए कल 16 नवंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। इसमें कंप्यूटर साइंस एंड आईटी के 90 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन 168 पद भरे जाएंगे। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

योग्यता

इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीई/ बीटेक की डिग्री हो। या एमसीए की डिग्री हो। गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) 2023/ 2024/2025 में अर्हक कटऑफ अंक प्राप्त किया हो। इंटेलिजेंस ब्यूरो की इस नई भर्ती की कुल रिक्तियों में 114 पद अनारक्षित हैं। 21 पद ईडब्ल्यूएस, 68 ओबीसी, 37 एससी व 18 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिनके पास गेट 2023, 2024 या 2025 का वैध स्कोर है।

शैक्षणिक योग्यता -

कैंडिडेट्स को GATE 2023 या 2024 या 2025 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (GATE कोड: EC) या कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (GATE कोड: CS) में क्वालिफाइंग कट-ऑफ मार्क्स हासिल करने होंगे, साथ ही:

i. इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के फील्ड में B.E या B.Tech; ।

या

ii. इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस या फिजिक्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के साथ साइंस में मास्टर डिग्री; या कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री।

आयु सीमा - 18 वर्ष से 27 वर्ष। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

सैलरी - लेवल 7 (44,900 – 1,42,400 रुपये)

चयन - कुल वैकेंसी के 10 गुना अभ्यर्थियों को उनके गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद स्किल टेस्ट और इंटरव्यू होगा।

आवेदन प्रक्रिया

●सबसे पहले गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट (www. mha.gov.in/en) पर लॉगइन करें।

●होमपेज पर What's New सेक्शन में जाएं। यहां भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Online application for the post of ACIO-II/Tech in IB के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

●अगले पेज पर आवेदन करने के लिए दिए गए लिंक (cdn.digialm. com/EForms/ configuredHtml/ 1258/96338/Index.html) पर क्लिक करें।

●खुलने वाले पेज पर To read Advertisement के आगे Click here पर क्लिक करें।

●नये पेज पर भर्ती से संबंधित विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

●योग्य पाए जाने पर आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं। अब उसी पेज पर नीचे आएं और 'To Register' लिंक पर क्लिक करें।

●अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन कर दिए गए निर्देशानुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।