Hindi Newsकरियर न्यूज़IB Vacancy 2025: MHA Intelligence Bureau notification 258 ACIO Grade 2 Tech Vacancies posts jobs
IB Vacancy 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में एक और बंपर भर्ती, 258 पदों के लिए 25 अक्टूबर से करें आवेदन

IB Vacancy 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में एक और बंपर भर्ती, 258 पदों के लिए 25 अक्टूबर से करें आवेदन

संक्षेप:

IB Vacancy 2025: गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो में एक और भर्ती निकली है। इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट व जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के बाद इस बार असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II / टेक के 258 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Fri, 24 Oct 2025 10:04 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IB Vacancy 2025: गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो में एक और भर्ती निकली है। इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट व जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के बाद इस बार असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II / टेक (ACIO Grade 2 Tech) के 258 पदों पर भर्ती निकाली गई है। वैकेंसी में कंप्यूटर साइंस एंड आईटी के 90 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के 168 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 25 अक्टूबर से आवेदन कर सकेंगे। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2025 है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंटेलिजेंस ब्यूरो की इस नई भर्ती की कुल रिक्तियों में 114 पद अनारक्षित हैं। 21 पद ईडब्ल्यूएस, 68 ओबीसी, 37 एससी व 18 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिनके पास गेट 2023, 2024 या 2025 का वैध स्कोर है।

शैक्षणिक योग्यता -

कैंडिडेट्स को GATE 2023 या 2024 या 2025 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (GATE कोड: EC) या कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (GATE कोड: CS) में क्वालिफाइंग कट-ऑफ मार्क्स हासिल करने होंगे, साथ ही:

i. इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के फील्ड में B.E या B.Tech; ।

या

ii. इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस या फिजिक्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के साथ साइंस में मास्टर डिग्री; या कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री।

आयु सीमा - 18 वर्ष से 27 वर्ष। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

सैलरी - लेवल 7 (44,900 – 1,42,400 रुपये)

चयन - कुल वैकेंसी के 10 गुना अभ्यर्थियों को उनके गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद स्किल टेस्ट और इंटरव्यू होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।