IB SA Result 2025 OUT: इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असिस्टेंट रिजल्ट 2025 mha.gov.in पर जारी, Direct Link

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

IB Security Assistant Result 2025 Declared: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट (SA) के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

IB SA Result 2025 OUT: इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असिस्टेंट रिजल्ट 2025 mha.gov.in पर जारी, Direct Link

IB Security Assistant Result 2025 Download: गृह मंत्रालय (MHA) के तहत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट (SA) के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही उन उम्मीदवारों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है, जिन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित खुफिया एजेंसी का हिस्सा बनने के लिए कड़ी मेहनत की थी। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

Intelligence Bureau SA/Exe Result 2025 Direct Link

इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 4987 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। रिक्तियों में 2471 पद अनारक्षित हैं। 1015 पद ओबीसी, 501 ईडब्ल्यूएस, 574 एससी और 426 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। परिणामों में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने लिखित परीक्षा (Tier-1) में सफलता हासिल की है। यह परीक्षा काफी प्रतिस्पर्धी थी, जिसमें देश भर से लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी टियर-2 (Tier-2) परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

IB Security Assistant Result 2025 : इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असिस्टेंट रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें ?

परिणामों की जांच करना बेहद आसान है।

  1. उम्मीदवार गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
  2. वेबसाइट पर जाने के बाद, आपको 'Recruitment' टैब में जाकर संबंधित परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद एक पीडीएफ (PDF) फाइल खुलेगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए होंगे।
  4. उम्मीदवार 'Ctrl+F' कमांड का उपयोग करके लिस्ट में अपना रोल नंबर आसानी से ढूंढ सकते हैं।

चयन प्रकिया-

टियर -1 पास करने वालों को टियर-2 के लिए बुलाया जाएगा। टियर-2 डिस्क्रिप्टिव टाइप होगा जिसमें चुनी हुई भाषा के अनुवाद का टेस्ट होगा। एक 500 शब्द का पैसेज अनुवाद करना होगा। यह महज क्वालिफाइंग होगा। इसमें 50 में से 20 नंबर ही लाने होंगे। तीसरे टेस्ट में इंटरव्यू होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।