IB MTS Vacancy 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में एमटीएस के 362 पदों पर भर्ती, कल आवेदन की अंतिम तिथि
IB MTS Vacancy : इंटेलिजेंस ब्यूरो में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (जनरल) के 362 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए कल 14 दिसंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार http://mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IB MTS Vacancy : इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (जनरल) के 362 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए कल 14 दिसंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। आईबी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 नवंबर, 2025 से शुरू हुए थे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार http://mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता
आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हो।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा 14 दिसंबर, 2025 तक 18 से 25 वर्ष है। अधिकम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और एससी एसटी को पांच वर्ष की छूट मिलेगी।
किस शहर में कितनी वैकेंसी
आरक्षण ब्रेक-अप के साथ रिक्तियां
क्रसं. शहर, यूआर ओबीसी एससी एसटी ईडब्ल्यूएस कुल
1 अगरतला 2 0 1 2 1 6
2 अहमदाबाद 0 1 1 1 4
3 आइजोल 6 0 0 4 1 11
4 अमृतसर 4 1 2 0 0 7
5 बेंगलुरु 1 1 2 0 0 4
6 भोपाल 2 3 2 3 1 11
7 भुवनेश्वर 3 0 0 3 1 7
8 चंडीगढ़ 2 5 0 0 0 7
9 चेन्नई 4 1 5 0 0 10
10 देहरादून 6 1 1 0 0 8
11 दिल्ली/आईबी मुख्यालय 44 30 4 17 13 108
12 गंगटोक 4 1 0 2 1 8
13 गुवाहाटी 3 4 0 2 1 10
14 हैदराबाद 3 1 2 0 0 6
15 इम्फाल 0 0 0 0 0
16 ईटानगर 12 0 0 11 2 25
17 जयपुर 0 0 0 0 0 0
18 जम्मू 5 1 1 0 0 7
19 कलिम्पोंग 1 0 2 0 0 3
20 कोहिमा 2 0 0 3 1 6
21 कोलकाता 0 1 0 0 0 1
22 लेह 6 3 0 0 1 10
23 लखनऊ 6 1 3 0 2 12
24 मेरठ 0 0 1 0 1 2
25 मुंबई 10 4 4 1 3 22
26 नागपुर 0 1 0 0 1 2
27 पणजी 2 0 0 0 0 2
28 पटना 4 0 1 0 1 6
29 रायपुर 2 0 1 1 0 4
30 रांची 0 1 1 0 0 2
31 शिलांग 4 0 0 2 1 7
32 शिमला 1 2 2 0 0 5
33 सिलीगुड़ी 3 1 2 0 0 6
34 श्रीनगर 6 4 1 2 1 14
35 त्रिवेंद्रम 9 4 0 0 0 13
36 वाराणसी 2 0 1 0 0 3
37 विजयवाड़ा 1 0 2 0 0 3
कुल 160 72 42 54 34 362
आईबी एमटीएस के लिए वेतनमान और भत्ते 2025
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 (18,000 - 56,900) का वेतनमान और केंद्र सरकार के स्वीकार्य भत्ते मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, मूल वेतन का 20% विशेष सुरक्षा भत्ता भी मिलेगा, जो अतिरिक्त वित्तीय लाभ प्रदान करेगा।
परीक्षा का पैटर्न
एग्जाम का तरीका:
टियर एग्जाम का विवरण मार्क्स कुल मार्क्स समय
टियर-I
ऑब्जेक्टिव टाइप MCQs का ऑनलाइन एग्जाम, जो 4 हिस्सों में बंटा हुआ है
जिसमें 100 सवाल होंगे, हर सवाल 1 नंबर का होगा:
100 1 घंटा
a) जनरल अवेयरनेस 40
b) क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 20
c) न्यूमेरिकल/एनालिटिकल/लॉजिकल एबिलिटी और रीजनिंग 20
d) इंग्लिश लैंग्वेज 20
[हर गलत जवाब के लिए ¼ नंबर की नेगेटिव मार्किंग।]
टियर-II
इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन पर डिस्क्रिप्टिव टेस्ट
(इंग्लिश लैंग्वेज के बेसिक्स, इसकी वोकैबुलरी, सही ग्रामर,
सेंटेंस स्ट्रक्चर, सिनोनिम्स, एंटोनिम्स और इसका सही इस्तेमाल,
वगैरह, कॉम्प्रिहेंशन और पैराग्राफ राइटिंग को टेस्ट करने के लिए 150 शब्दों में)
[टियर-II एग्जाम क्वालिफाइंग नेचर का होगा जिसमें क्वालिफाइंग मार्क्स -20 होंगे]
50 50 1 घंटा
आईबी एमटीएस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के चरण
चरण 1: गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mha.gov.in/en पर जाएँ।
चरण 2: रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं और आईबी एमटीएस 2025 अधिसूचना लिंक चुनें।
चरण 3: व्यक्तिगत विवरण के साथ पंजीकरण करें और एक लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
चरण 4: शैक्षिक योग्यता, आयु और अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें।
चरण 5: आवेदन ऑनलाइन जमा करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लें।
इस साल इंटेलिजेंस ब्यूरो काफी बड़ी संख्या में भर्तियां निकाल चुका है। एमटीएस भर्ती से पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-2/ टेक के 258 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन लिए गए थे जिसकी अंतिम तिथि 16 नवंबर आवेदन थी। इसमें कंप्यूटर साइंस एंड आईटी के 90 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन 168 पद थे।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


