Hindi Newsकरियर न्यूज़IB ACIO Admit Card 2025 to be out soon at mha.gov.in how to download when release
IB ACIO Admit Card 2025: इंटेलीजेंस ब्यूरो एसीआईओ ग्रेड-2 एडमिट कार्ड का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

IB ACIO Admit Card 2025: इंटेलीजेंस ब्यूरो एसीआईओ ग्रेड-2 एडमिट कार्ड का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

संक्षेप:

IB ACIO Grade 2 Admit Card 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से जल्द ही असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड II भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

Tue, 9 Sep 2025 08:47 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IB ACIO Grade 2 Admit Card 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से जल्द ही असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड II भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से जल्द ही असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड II टियर-I भर्ती परीक्षा का आयोजन 16, 17 और 18 सितंबर 2025 को किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3717 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। 3717 पदों में से 1537 पद जनरल कैटेगरी, 442 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 946 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 566 पद अनुसूचित जाति और 226 पद अनुसूचित जनजाति के लिए हैं।

चयन प्रक्रिया-

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा।

टियर-I (ऑब्जेक्टिव टेस्ट-100 मार्क्स)

टियर-I के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों से जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड लाॅजिकल रीजनिंग, इंग्लिश एवं जनरल स्टडीज से प्रश्न पूछे जाएंगे।

टियर-II (वर्णनात्मक परीक्षा - 50 अंक)

इस परीक्षा में निबंध लेखन (30 अंक) और अंग्रेजी समझ और संक्षेप लेखन (20 अंक) शामिल हैं।

टियर-III (इंटरव्यू - 100 अंक)

व्यक्तित्व और योग्यता मूल्यांकन

IB ACIO Grade 2 Admit Card 2025: आईबी एसीआईओ ग्रेड-2 एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।