राजस्थान के छोटे से गांव की वंदना मीणा बनीं IAS, रोजाना 15 से 16 घंटे पढ़कर किया UPSC क्रैक

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

UPSC Success Story: राजस्थान की वंदना मीणा ने बिना किसी कोचिंग के रोजाना 15-16 घंटे की कड़ी सेल्फ स्टडी करके UPSC परीक्षा पास की और IAS अफसर बनने का अपना सपना पूरा किया।

IAS Vandana Meena Success Story
IAS वंदना मीणा (Instagram-@ias_vandanameena)

IAS Vandana Meena Success Story: अगर आपके मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और आप ईमानदारी से मेहनत करने को तैयार हों, तो दुनिया की कोई भी चुनौती आपको रोक नहीं सकती। इस बात को राजस्थान के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली वंदना मीणा ने पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिखाया है। उन्होंने बिना किसी महंगी कोचिंग की मदद लिए, रोजाना 15 से 16 घंटे की कठोर सेल्फ स्टडी करके देश की सबसे प्रतिष्ठित यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा पास की और आईएएस (IAS) बनने का सपना पूरा किया और यूपीएससी 2021 परीक्षा में 331वीं रैंक होसिक की। वंदना की यह कहानी उन लाखों छात्रों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है जो संसाधनों की कमी का हवाला देते हैं।

शुरुआती पढ़ाई और सिविल सेवा का सपना

आईएएस वंदना मीणा मूल रूप से राजस्थान के सवाई माधोपुर की रहने वाली हैं। वंदना मीणा बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता पृथ्वीराज मीणा दिल्ली पुलिस में काम करते थे, उनकी माता संपाती देवी एक गृहिणी हैं। वंदना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव से पूरी की है। इसके बाद वे अपने परिवार के साथ दिल्ली में आ गईं। दिल्ली के सेंट कोलम्बा स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मैथ्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी।

15-16 घंटे की सेल्फ स्टडी बनी सफलता की कुंजी

जब ज्यादातर अभ्यर्थी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थानों का सहारा लेते हैं, तब वंदना ने खुद पर भरोसा जताया। उन्होंने घर पर रहकर ही तैयारी करने का फैसला किया। वंदना रोजाना 15 से 16 घंटे पढ़ाई में लगाती थीं। उन्होंने सबसे पहले यूपीएससी के पूरे सिलेबस को समझा और NCERT की किताबों का कई बार रिवीजन किया। वे हर विषय के शॉर्ट नोट्स खुद बनाती थीं ताकि परीक्षा के समय जल्दी रिवीजन हो सके।खुद से पढ़ाई करते हुए उन्होंने मॉक टेस्ट और आंसर राइटिंग का बहुत अभ्यास किया।

यूपीएससी में हासिल की 331वीं रैंक

वंदना का मानना है कि इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए निरंतरता और धैर्य सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने असफलता के डर को खुद पर हावी नहीं होने दिया और अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें सुधारा। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और वंदना मीणा ने 2021 में यूपीएससी क्रैक किया। उन्हें यूपीएससी एग्जाम में 331 रैंक हासिल हुई। वे आईएएस अधिकारी बनकर उभरीं।

वंदना मीणा की यह प्रेरक कहानी सिखाती है कि अगर आपके इरादे मजबूत हों, तो आप केवल सेल्फ स्टडी के दम पर भी दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं को क्रैक कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़रोजाना 15 से 16 घंटे पढ़ाई, राजस्थान के छोटे से गांव की वंदना बनीं IAS