गांव वाले उड़ाते थे मजाक, बिना कोचिंग के UPSC क्रैक कर बनीं सबसे कम उम्र की महिला IAS

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC Success Story: राजस्थान के अडालवाड़ा गांव की सुलोचना मीणा ने 22 साल की उम्र में बिना कोचिंग अपने पहले ही प्रयास में UPSC पास कर इतिहास रच दिया। वह अपने गांव की पहली महिला IAS अधिकारी बनी हैं। 

IAS Sulochana Meena
IAS सुलोचना मीणा (Instagram-@sulochana_22_jh)

IAS Sulochana Meena UPSC Success Story: अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मुश्किल मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। इस बात को साबित कर दिखाया है राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की रहने वाली सुलोचना मीणा ने। सुलोचना ने महज 22 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास की और अपने गांव की पहली महिला IAS अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया।

ताने सहकर भी नहीं टूटने दिया हौसला

सुलोचना जिस गांव से आती हैं, वहां लड़कियों की पढ़ाई को लेकर बहुत पुरानी सोच थी। अगर कोई लड़की 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास कर लेती, तो उसे ही बहुत पढ़ा-लिखा मान लिया जाता था। गांव के लोग अक्सर कहते थे कि आगे की पढ़ाई का क्या फायदा, आखिरकार शादी करके दूसरे घर ही जाना है।

सुलोचना के माता-पिता खेती-बाड़ी करते थे और उनका परिवार बेहद सामान्य है। भाई-बहनों में सबसे बड़ी होने के कारण सुलोचना पर जिम्मेदारियां भी थीं। जब भी वे किसी से कहती थीं कि वे बड़ी होकर IAS अधिकारी बनना चाहती हैं, तो लोग उनका मजाक उड़ाते थे और उन्हें पढ़ाई छोड़कर शादी करने की सलाह देते थे। लेकिन सुलोचना ने लोगों के तानों को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाया।

दिल्ली का सफर और IAS बनने का संकल्प

सुलोचना के माता-पिता का सपना था कि उनकी बेटी पढ़-लिखकर डॉक्टर बने। लेकिन सुलोचना के मन में यह बात बैठ चुकी थी कि एक IAS अधिकारी पूरे जिले का प्रमुख होता है और समाज के लिए बहुत कुछ कर सकता है। जब 12वीं में सुलोचना के अच्छे नंबर आए, तो उनके माता-पिता ने हिम्मत जुटाकर उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली भेज दिया।

सुलोचना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बॉटनी में ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के दिनों में वे NSS से जुड़ीं। इस दौरान जब वे गांवों में कैंप लगाने जाती थीं और लोगों की मदद करती थीं, तो उनका समाज सेवा का संकल्प और मजबूत हो गया। यहीं से उन्होंने तय कर लिया कि अब उन्हें सिर्फ UPSC की तैयारी करनी है।

बिना किसी महंगी कोचिंग के की तैयारी

पैसों की कमी के कारण सुलोचना किसी बड़ी या महंगी कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन नहीं ले सकती थीं। इसलिए उन्होंने सेल्फ स्टडी खुद से पढ़ाई करने का रास्ता चुना। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने के लिए, वे रोज 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने अपनी यूपीएससी की तैयारी मॉक टेस्ट, यूट्यूब और टेलीग्राम पर फ्री में उपलब्ध मैटेरियल से की है और इसके अलावा उन्होंने अपना सबसे ज्यादा फोकस एनसीईआरटी किताबों पर दिया।

पहले ही प्रयास में 22 साल की उम्र में बनीं IAS

सुलोचना की दिन-रात की मेहनत रंग लाई। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 में उन्होंने ऑल इंडिया 415वीं रैंक हासिल की। साथ ही ST कैटेगरी में उनकी 6वीं रैंक आई। महज 22 साल की उम्र में अपने पहले ही अटेंप्ट में वे IAS अधिकारी बन गईं।

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें झारखंड कैडर मिला, जहां वे SDO के पद पर तैनात हुईं। अपनी पहली पोस्टिंग के दौरान वे जिले की सबसे कम उम्र की IAS अधिकारी थीं।

गांव की बेटियों के लिए बनीं रोल मॉडल

आज सुलोचना की सफलता ने पूरे अडालवाड़ा गांव की तस्वीर और सोच बदल दी है। जो लोग कभी उनका मजाक उड़ाते थे, आज वे अपनी बेटियों को सुलोचना का उदाहरण देते हैं। सुलोचना से प्रेरणा लेकर अब उनके गांव की लड़कियां भी जयपुर और दिल्ली जाकर हायर एजुकेशन हासिल कर रही हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़गांव वाले उड़ाते थे मजाक, बिना कोचिंग के 22 की उम्र में UPSC क्रैक कर बनीं IAS