5वीं में हुईं फेल, UPSC में 3 बार मिली हार, नेहा ब्याडवाल फिर 24 साल में कैसे बनीं IAS

लाइव हिन्दुस्तान
share

नेहा ब्याडवाल में यूपीएससी में 3 बार फेल होने के बावजूद हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से महज 24 साल की उम्र में आईएएस अफसर बनकर कामयाबी हासिल की।

 ias success story neha byadwal upsc journey failed class 5
आईएएस नेहा ब्याडवाल

हर साल लाखों नौजवान देश की सबसे मुश्किल मानी जाने वाली परीक्षा यूपीएससी सिविल सेवा को पास करने का ख्वाब देखते हैं। लेकिन इस सफर में कामयाबी का ताज हर किसी के सिर नहीं सजता। कई लोग बार-बार मिलने वाली नाकामियों से टूटकर अपना रास्ता बदल लेते हैं। मगर कुछ ऐसे भी होते हैं, जो हार को ही अपनी जीत की सीढ़ी बना लेते हैं। ऐसी ही एक शानदार कहानी है आईएएस अफसर नेहा ब्याडवाल की। उन्होंने न सिर्फ अपने बचपन की नाकामियों को पीछे छोड़ा, बल्कि यूपीएससी में लगातार तीन बार मिली हार के बाद भी अपने हौसले को टूटने नहीं दिया। महज 24 साल की उम्र में आईएएस अफसर बनकर उन्होंने साबित कर दिया कि अगर आपके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको आपकी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती।

5वीं क्लास में हो गईं फेल

राजस्थान के जयपुर में जन्मीं नेहा का बचपन कभी एक शहर तो कभी दूसरे शहर में गुजरा। उनके पिता इनकम टैक्स विभाग में नौकरी करते थे, जिसके चलते उनका अक्सर तबादला होता रहता था। इसी वजह से नेहा को जयपुर, भोपाल, बिलासपुर, कोरबा और रायपुर जैसे अलग-अलग शहरों में अपनी पढ़ाई करनी पड़ी। बार-बार स्कूल और माहौल बदलने का असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ा। जिंदगी में सबसे मुश्किल मोड़ तब आया, जब उन्हें एक अंग्रेजी मीडियम स्कूल में दाखिला दिलाया गया। भाषा की दिक्कत की वजह से नेहा 5वीं क्लास में फेल हो गईं। एक छोटे बच्चे के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका था। लेकिन नेहा ने अपने पुराने स्कूल में वापस जाने के बजाय इस चुनौती का डटकर सामना करने का फैसला किया। उन्होंने अपनी कमियों पर इतनी मेहनत की कि आगे चलकर वह यूनिवर्सिटी टॉपर बन गईं। यह उनके सफर का पहला मुकाम था, जिसने उन्हें यकीन दिलाया कि लगातार मेहनत से किसी भी नाकामी को हराया जा सकता है।

परिवार ने की हौसलाअफजाई

परिवार के सपोर्ट और हौसलाअफजाई के बाद नेहा ने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन कामयाबी की राह इतनी आसान नहीं थी। पहले दो प्रयासों में तो वह प्रीलिम्स की परीक्षा तक पास नहीं कर सकीं। जब तीसरी बार कोशिश की, तो प्रीलिम्स तो निकल गया लेकिन मेन्स की परीक्षा में वह अटक गईं। ज्यादातर उम्मीदवार इस मुकाम पर आकर हिम्मत हार जाते हैं, लेकिन नेहा ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने अपनी हर नाकामी को अपनी कमजोरियों को पहचानने के मौके के तौर पर लिया। इन मुश्किल भरे सालों में उनके परिवार ने एक मजबूत ढाल की तरह उनका साथ दिया, जिससे हर हार के बाद भी उनका आत्मविश्वास कभी डगमगाया नहीं।

तीन बार मिली नाकामी

तीन बार की नाकामी के बाद नेहा ने समझ लिया था कि सिर्फ पढ़ाई से काम नहीं चलेगा, बल्कि रणनीति बदलनी होगी। उन्होंने अपनी तैयारी का तरीका पूरी तरह से बदल डाला। सबसे बड़ा कदम था खुद को हर तरह के डिस्ट्रैक्शन से दूर रखना। लगभग तीन सालों तक उन्होंने अपने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली। अपना पूरा वक्त उन्होंने रिवीजन, मॉक टेस्ट और आंसर-राइटिंग की प्रैक्टिस में झोंक दिया। इस सफर में उनके छोटे भाई ने भी एक बेहद अहम किरदार निभाया। वह एक साधारण सी स्टॉपवॉच लेकर बैठता था और तय वक्त के अंदर नेहा को जवाब लिखने की प्रैक्टिस करवाता था। इस छोटे से तरीके ने नेहा की स्पीड और टाइम मैनेजमेंट को इतना बेहतर कर दिया कि मेन्स परीक्षा में उन्हें इसका जबरदस्त फायदा मिला, जो यूपीएससी के लिए सबसे जरूरी कौशल माना जाता है।

रंग लाई मेहनत

आखिर में नेहा की बेतहाशा मेहनत और लगन रंग लाई। अपने चौथे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी 2021 की परीक्षा में 569वीं रैंक हासिल की। महज 24 साल की उम्र में उन्होंने आईएएस बनने का अपना ख्वाब सच कर दिखाया और उन्हें गुजरात कैडर अलॉट हुआ। जब नतीजे आए, तो नेहा बाहर से तो शांत दिख रही थीं, लेकिन अंदर से जज्बातों का समंदर उमड़ रहा था। परिवार के चेहरों पर जो खुशी थी, उसने पिछले सारे दुखों और संघर्षों को एक पल में मुकम्मल कर दिया।

आज भी जब वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं से बात करती हैं, तो एक ही बात पर जोर देती हैं। उनका मानना है कि कामयाबी इस बात से तय नहीं होती कि आप कितने घंटे किताब के सामने बैठते हैं, बल्कि इस बात पर निर्भर करती है कि आप उन घंटों का कितना सही और प्रभावी इस्तेमाल करते हैं। अनुशासन, लगातार रिवीजन, आंसर-राइटिंग की प्रैक्टिस और निरंतरता ही असल चाबी है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़5वीं में हुईं फेल, UPSC में 3 बार मिली हार, फिर 24 साल में कैसे बनीं IAS