IAS Srishti Dabas: दिन में RBI की नौकरी, रात में पढ़ाई, बिना कोचिंग UPSC पास कर IAS बनीं सृष्टि डबास

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC Success Story: RBI में फुल-टाइम नौकरी करते हुए सृष्टि डबास ने बिना किसी कोचिंग के अपने पहले ही प्रयास में UPSC में ऑल इंडिया 6वीं रैंक हासिल की। जानिए इस होनहार IAS अफसर के संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी।

IAS srishti dabas
IAS सृष्टि डबास

IAS Srishti Dabas Success Story: UPSC सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। ज्यादातर अभ्यर्थी इसकी तैयारी के लिए सालों-साल कोचिंग लेते हैं और कई प्रयास करते हैं। लेकिन दिल्ली की रहने वाली सृष्टि डबास ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत और लगन पक्की हो, तो बिना कोचिंग के भी पहली ही बार में इतिहास रचा जा सकता है। सृष्टि ने UPSC परीक्षा 2023 में अपने पहले प्रयास में ऑल इंडिया 6वीं रैंक (AIR 6) हासिल की।

बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल

13 अक्टूबर 1998 को जन्मी सृष्टि शुरुआत से ही एक होनहार छात्रा रही हैं। उन्होंने दिल्ली के गंगा इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। साल 2016-17 में सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 96.33% अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया और बाद में इग्नू (IGNOU) से इसी विषय में मास्टर डिग्री भी हासिल की।

RBI में नौकरी के साथ की UPSC की तैयारी

सृष्टि का सफर आसान नहीं था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका चयन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में ग्रेड II कर्मचारी (HR ब्रांच) के पद पर हुआ। इससे पहले वे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में भी सेवाएं दे चुकी थीं। RBI मुंबई में दिन में 8 से 9 घंटे की नौकरी करने के बाद, वे रात में घंटों बैठकर परीक्षा की तैयारी करती थीं। वे अपने समय का एक-एक पल पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करती थीं। ऑफिस में लंच ब्रेक के दौरान भी आराम करने के बजाय वे लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई किया करती थीं।

बिना कोचिंग के हासिल की ऑल इंडिया रैंक 6

नौकरी के साथ समय निकालना बड़ी चुनौती थी, लेकिन सृष्टि ने खुद पर भरोसा रखा और बिना किसी कोचिंग की मदद के सिर्फ सेल्फ-स्टडी के जरिए तैयारी की। उन्होंने अपने सिलेबस को समझा, नोट्स बनाए और निरंतर अभ्यास किया। नतीजा यह हुआ कि 2023 की सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने लिखित परीक्षा में 862 अंक और इंटरव्यू में 186 अंक, यानी कुल 1048 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 6वीं रैंक हासिल की।

कथक डांसर और ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल

पढ़ाई में अव्वल होने के साथ-साथ सृष्टि एक बेहतरीन कथक डांसर भी हैं। सोशल मीडिया पर वे अपनी सादगी, शालीनता और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। लोग उन्हें 'ब्यूटी विद ब्रेन' का शानदार उदाहरण मानते हैं।

सृष्टि डबास की यह कहानी हर उस छात्र के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। उनकी यह सफलता सिखाती है कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और सही दिशा में प्रयास किया जाए, तो हर मुश्किल लक्ष्य को पाया जा सकता है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़RBI में नौकरी, रात में पढ़ाई; बिना कोचिंग UPSC पास कर IAS बनीं सृष्टि