4 बार प्रीलिम्स में फेल, छठी बार में UPSC क्रैक, दिल्ली में असिस्टेंट कमिश्नर बनीं प्रियंका गोयल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के पीतम पुरा की रहने वाली प्रियंका गोयल ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में यूपीएससी फोड़ा। ऑल इंडिया रैंक 369 हासिल कर यूपीएससी परीक् 2022 पास की थी।

Priyanka Goyal upsc success story
4 बार प्रीलिम्स में फेल, छठी बार में UPSC क्रैक, दिल्ली में असिस्टेंट कमिश्नर बनीं प्रियंका गोयल

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कई बार असफल होने के बाद निराश हताश हो चुके युवाओं को प्रियंका गोयल से जरूर सीख लेनी चाहिए। दिल्ली के पीतम पुरा की रहने वाली प्रियंका गोयल ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 पास की। उनकी रैंक 369वीं रहीं। उन्हें दानिक्स सर्विसेज अलॉट हुई थीं। वह फिलहाल दिल्ली के एक्साइज एंटरटेनमेंट एंड लग्जरी टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर हैं। यूपीएससी की उतार चढ़ाव और संघर्ष भरी यात्रा में वह चार बार प्रीलिम्स में फेल हुईं। प्रियंका की कहानी कई सालों से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को यह बताती है कि इस राह पर धैर्य, लगातार मेहनत, लगन, खुद पर भरोसा रखने की कितनी जरूरत होती है।

डीयू से किया बीकॉम ऑनर्स

दिल्ली की प्रियंका गोयल की स्कूलिंग महाराजा अंग्रसेन पब्लिक स्कूल पीतम पुरा से हुई। इसके बाद उन्होंने डीयू के केशव महाविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स किया। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

टीचर बनने का था सपना

प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि स्कूल लाइफ में उनका लक्ष्य एक टीचर बनने का था। डांस सीखना उनकी हॉबी रही। स्कूल टाइम में वह यही सीखा करती थीं। वह अपनी कॉमर्स की टीचर से काफी प्रेरित थीं। स्कूली शिक्षा के दौरान सिविल सर्विसेज के बारे में उन्हें कोई आइडिया नहीं था।

4 बार प्रीलिम्स में हुईं फेल

यूपीएससी की यात्रा के दौरान क्या-क्या गलतियां हुईं, इस पर प्रियंका गोयल ने कहा कि पहले प्रयास में उन्हें सिलेबस और सही किताबों की भी अच्छी जानकारी नहीं थी। पहले, दूसरे प्रयास में वह प्रीलिम्स पास नहीं कर पाईं। तीसरे में वह मेन्स नहीं पास कर पाईं। चौथे और पांचवें अटेम्प्ट में प्रीलिम्स तक क्रैक नहीं हो सका। छठे प्रयास में वह कहीं नहीं रुकीं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में प्रियंका गोयल का ऑप्शनल विषय पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन था। इसमें उन्होंने 292 मार्क्स हासिल किए।

प्रियंका ने सात साल तक यूपीएससी की तैयारी की। उनके दिमाग में कई बार ऐसे ख्याल आए कि कहीं इस लाइन में आकर कोई गलती तो नहीं कर दी। यूपीएससी अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए प्रियंका ने कहा कि कोचिंग संस्थान सिर्फ आपको गाइड करते हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है जो आप आप सेल्फ स्टडी से नहीं कर सकते। वो बहुत कुछ अलग से नहीं कराते जो आप खुद नहीं कर सकते।

सोशल मीडिया पर भी मशहूर

आज IAS प्रियंका गोयल सोशल मीडिया पर भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब साढ़े तीन लाख फॉलोअर्स हैं। प्रियंका की कहानी यह याद दिलाती है कि UPSC सिर्फ टॉप रैंक लाने वालों की नहीं, बल्कि हार से लड़कर खड़े होने वालों की भी परीक्षा है। उनका सफर उन तमाम अभ्यर्थियों के लिए उम्मीद की किरण है, जो असफलताओं से थक चुके हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़4 बार प्रीलिम्स में फेल, छठी बार में UPSC क्रैक, असिस्टेंट कमिश्नर बनीं प्रियंका