पहले यूपीएससी में AIR 284, थी आईएएस बनने की जिद… दूसरी बार में कर दिया कमाल, जानें प्रिया रानी की कहानी

लाइव हिन्दुस्तान
share

बिहार के किसान की बेटी प्रिया रानी ने बेंगलुरु की नौकरी छोड़कर पहले प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 284 हासिल की। मगर उन्होंने दोबारा प्रयार किया जिसमें उनकी रैंक 69 आई थी। प्रिया ने कैसे किया ये कमाल, आइए जानते हैं।

ias priya rani upsc success story corporate job left air 284 to air 69 sasaram sdm inspiring journey bihar news
आईएएस प्रिया रानी

बिहार कैडर की आईएएस अफसर प्रिया रानी की कहानी सपनों के ऊंची उड़ान की जीती-जागती मिसाल है। कॉरपोरेट की चमकदार नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस का सपना पूरा करने की उनकी जिद और पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 284 हासिल करना। फिर उसी रैंक से संतुष्ट न होकर दोबारा मेहनत कर एआईआर 69 तक पहुंचने का उनका सफर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।

ऐसे तय किया आईएएस बनने का सफर

पटना के फुलवारी शरीफ इलाके के कुरकुरी गांव में जन्मी प्रिया रानी एक आम किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पिता खेती-किसानी करते हैं और मां घर संभालती हैं। मुफलिसी और सीमित संसाधनों के बावजूद प्रिया बचपन से ही पढ़ाई में तेज रहीं। बारहवीं के बाद उन्होंने रांची के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी मेसरा) से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की।

बेंगलुरु की मोटी सैलरी वाली नौकरी छोड़ी

इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद प्रिया को बेंगलुरु की एक मल्टीनेशनल कंपनी में अच्छी-खासी सैलरी वाली नौकरी मिल गई। जिंदगी आराम से कट सकती थी लेकिन प्रिया के मन में कुछ और ही चल रहा था। उन्होंने स्थिर करियर को अलविदा कहकर दिल्ली का रुख किया और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गईं। यह फैसला आसान नहीं था लेकिन प्रिया ने अपने सपने को प्राथमिकता दी।

मेहनत रंग लाई और साल 2021 में उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली और ऑल इंडिया रैंक 284 हासिल की। इस रैंक पर उन्हें इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस मिली। ज्यादातर लोग यहीं संतुष्ट होकर रुक जाते, लेकिन प्रिया का लक्ष्य आईएएस बनना था, इसलिए उन्होंने नौकरी के साथ-साथ दोबारा तैयारी जारी रखी।

दूसरे प्रयास में एआईआर 69 के साथ बड़ी छलांग

प्रिया की लगन आखिरकार रंग लाई। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में उन्होंने न सिर्फ दोबारा परीक्षा पास की। बल्कि अपनी रैंक में जबरदस्त सुधार करते हुए ऑल इंडिया रैंक 69 हासिल कर ली। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्हें बिहार कैडर आवंटित हुआ और वे 2024 बैच की आईएएस अधिकारी बनीं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद प्रिया को पहली जिम्मेदारी पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सहायक समाहर्ता व सहायक दंडाधिकारी के तौर पर मिली थी। इसके बाद 22 अगस्त 2026 को उन्होंने बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के तौर पर अपनी पहली स्वतंत्र पोस्टिंग का कार्यभार संभाला।

सासाराम एसडीएम के तौर पर प्राथमिकताएं

सासाराम की कमान संभालते ही प्रिया रानी ने साफ कर दिया कि उनके दफ्तर में आने वाले हर फरियादी की बात संवेदनशीलता के साथ सुनी जाएगी। प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता लाना, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर सही ढंग से लागू करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। आज प्रिया रानी देशभर के उन हजारों यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए मिसाल हैं, जो तैयारी के दौरान नाकामी और निराशा का सामना करते हैं। प्रिया रानी की कहानी एक सीधा-सा संदेश देती है कि एक असफलता सफर का अंत नहीं होती। लगातार मेहनत, धैर्य और आगे बढ़ते रहने के जज्बे से मंजिल हमेशा हासिल की जा सकती है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पहले यूपीएससी में AIR 284, थी आईएएस बनने की जिद… दूसरी बार में कर दिया कमाल