2 बार UPSC क्रैक कर IAS बनीं ममता यादव, अब जम्मू कश्मीर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कमाल की है सक्सेस स्टोरी
कॉलेज के दौरान से ही उन्होंने यूपीएससी की पढ़ाई शुरू कर दी थी। उन्होंने 4 साल तक परीक्षा की तैयारी की और आखिरकार साल 2019 में 556वीं रैंक के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की।

यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा पास करना बहुत कठिन माना जाता है। वहीं, अगर यूपीएससी में हासिल रैंक हासिल करना चाहते हैं, तो इसके लिए उम्मीदवारों को दिन रात एक करने पड़ते हैं। यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे कई छात्र हैं जो अपने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास करने पर आईएएस या आईपीएस का पद हासिल नहीं कर सके, लेकिन जब उन्होंने दोबारा कोशिश की और परीक्षा में बैठे तो अपना मुकाम हासिल कर लिया। इन्हीं में से एक हैं महिला आईएएस अधिकारी ममता यादव। जो दो बार यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुई और दोनों बार ही इस परीक्षा में सफलता हासिल की। वो एजीएमयूटी कैडर में साल 2021 बैच की आईएएस ऑफिसर हैं। फिलहाल, वो एक बार फिर चर्चे में हैं। दरअसल, ममता यादव को अब जम्मू-कश्मीर सरकार ने सूचना निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है। चलिए आज हम आपको इनकी सक्सेस स्टोरी बताते हैं।
कौन हैं आईएएस ममता यादव
आईएएस ममता यादव हरियाणा के बसई गांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म जन्म 26 अप्रैल 1997 को हुआ था। इस लिहाज से वे जनरेशन जेड (Gen Z) की आईएएस अधिकारी हैं। जनरेशन जेड उन लोगों की पीढ़ी को कहा जाता है जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है। उनके पिता अशोक यादव एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और उनकी मां हाउसवाइफ हैं। ममता के माता-पिता शुरू से ही अपनी बेटी को काबिल बनाना चाहते थे और उन्होंने पढ़ाई पर पूरा जोर दिया।
डीयू से ग्रेजुएशन
ममता ने अपनी पढ़ाई बलवंत राय मेहता स्कूल, जीके, दिल्ली से पूरी की और हिंदू कॉलेज, डीयू से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। ममता शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थी। कॉलेज के दौरान से ही उन्होंने यूपीएससी की पढ़ाई शुरू कर दी थी। उन्होंने 4 साल तक परीक्षा की तैयारी की और आखिरकार साल 2019 में 556वीं रैंक के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की।
ममता यादव की यूपीएससी में रैंक
उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का था। जिसके बाद उन्होंने दूसरी बार यूपीएससी परीक्षा देने का फैसला किया। यूपीएससी 2020 में 761 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए थे। इस बार ममता पूरे भारत में 5वीं रैंक हासिल करते हुए यूपीएसएसी की परीक्षा पास की थी। इसकी के साथ, ममता अपने पूरे गांव में आईएएस अधिकारी बनने वाली पहली महिला हैं। जब उन्होंने पहली बार 556वीं रैंक के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की थी, उस समय उनका चयन इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस (IRPS) में हुआ था, बता दें, IRPS की ट्रेनिंग के साथ उन्होंने दूसरी बार यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी।
ऐसे की थी यूपीएससी की तैयारी
परीक्षा पास करने के लिए ममता ने कोचिंग के साथ-साथ सेल्फ स्टडी भी किया करती थी। तैयारी के लिए उन्होंने NCERT और अन्य यूपीएससी संबंधित किताबों से पढ़ाई की। ममता पहले हर दिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं, लेकिन फिर उन्होंने समय की अवधि का बढ़ाकर प्रतिदिन 10 से 12 घंटे कर दिया था।
दिल्ली में दे चुकी हैं सेवाएं
आईएएस बनने के बाद ममता यादव को एजीएमयूटी कैडर आवंटित किया गया। एजीएमयूटी एक संयुक्त कैडर है, जिसके अधिकारियों की तैनाती अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों में की जाती है। जम्मू कश्मीर में नई जिम्मेदारी मिलने से पहले ममता यादव दिल्ली नगर निगम के केशव पुरम जोन में उपायुक्त पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं।

