IAS Success Story: 10वीं और 12वीं में 60 प्रतिशत अंक, UPSC में 3 बार फेल, फिर सीधा AIR 3 लाकर बने IAS अफसर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

UPSC IAS Success Story : यूपीएससी थर्ड टॉपर जुनैद के 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उनके 60-60 फीसदी अंक आए। इंजीनियरिंग की बड़ी प्रवेश परीक्षाओं और विदेशी यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाओं में वे भी कुछ खास नहीं कर पाए।

IAS Junaid Ahmad
आईएएस अफसर जुनैद अहमद (Photo Credit : instagram junaidahmad_91 )

UPSC IAS Success Story : आमतौर पर यह धारणा रहती है कि स्कूल या कॉलेज लाइफ में कम अंक पाने वाले या फेल होने वाले लोग जिंदगी में कुछ बड़ा नहीं कर सकते। बोर्ड परीक्षाओं में भी कम अंक आने पर लाखों छात्र मायूस हो जाते हैं। उन्हें लगता है बस करियर खत्म। निराशा हताशा में डूबे ऐसे विद्यार्थियों के लिए आईएएस अफसर जुनैद अहमद की सफलता की कहानी काफी प्रेरणा देने वाली है। जुनैद की कहानी यह बताती है कि करियर में सफल होने के लिए स्कूल या कॉलेज के दौरान टॉपर होना जरूरी नहीं। औसत छात्र भी आगे चलकर अच्छा कर सकते हैं। आईएएस जुनैद अहमद उन स्टूडेंट्स में शामिल हैं, जिन्होंने स्कूल-कॉलेज में औसत प्रदर्शन करते हुए भी देश की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी हासिल कर ली। यहां पढ़ते हैं उनकी सफलता की कहानी-

10वीं 12वीं में सिर्फ 60 फीसदी अंक, प्राइवेट यूनिवर्सिटी में लेना पड़ा दाखिला

उत्तर प्रदेश के बिजनोर जिले के नगीना के रहने वाले जुनैद अहमद बचपन में काफी शरारती थे और उनका पढ़ाई में बहुत मन नहीं लगता था। ऐसे में स्कूल में वे एक औसत छात्र थे। बस पास हो जाया करते थे। उनकी प्राइमरी एजुकेशन सेंट मेरियर स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने 10वीं 12वीं तक की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से की। 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उनके 60-60 फीसदी अंक आए। इंजीनियरिंग की बड़ी प्रवेश परीक्षाओं और विदेशी यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाओं में वे भी कुछ खास नहीं कर पाए। थक हारकर उन्होंने नोएडा में स्थित प्राइवेट यूनिवर्सिटी शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक किया। उसमें भी उन्हें लगभग 65 फीसदी मार्क्स ही मिले।

यूपीएससी सिविल सेवा में तीन बार फेल

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी शुरू की। वे अपनी तैयारी के दौरान जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी में रहे, जिसने उन्हें पढ़ाई के लिए एक बहुत ही बेहतरीन और सहायक माहौल दिया। बता दें कि जामिया की कोचिंग अकादमी मुफ्त में सिविल सर्विसेज के छात्रों को तैयारी करवाती है। इसमें रहना, खाना समेत कोचिंग मुफ्त होती है। पहले तीन अटेम्प्ट में वे फेल हो गए।

चौथे प्रयास में 352वीं रैंक

लेकिन चौथे प्रयास में उन्हें 352वीं रैंक के साथ कामयाबी मिली। उन्हें इंडियन रिवेन्यू सर्विस (IRS) मिला। लेकिन वह आईएएस अफसर ही बनना चाहते थे। वे मानते है आईएएस के रूप में वे लोगों से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को सुलझा सकते हैं, जिससे उन्हें काम में अधिक सार्थकता और खुशी मिलती है। इसलिए उन्होंने एक बार फिर यूपीएससी परीक्षा देने का फैसला किया। अब तक उनके बेसिक्स बिल्कुल क्लियर हो चुके थे। इसलिए उन्होंने पढ़ाई का टाइम कम कर दिया अब वह IRS ट्रेनिंग के साथ 4 घंटे पढ़ाई करने लगे थे। उन्होंने इंटरनेट और फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साइट्स का उपयोग नई जानकारियों और विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने के लिए किया।

2018 में बने थर्ड टॉपर

इसके बाद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2018 में वे थर्ड टॉपर बने। तीसरी रैंक लाकर उन्होंने सबको चौंका दिया। यह उनका 5वां प्रयास था।

जुनैद के पिता जावेद हुसैन वकील और माता आयशा रजा गृहिणी हैं।

शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस

यूपीएससी की तैयारी के दौरान वे शाम के समय जिम जाते थे, रनिंग करते थे या क्रिकेट खेलते थे, जिससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा महसूस करते थे।

उन्होंने यूपीएससी के लिए भूगोल को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में चुना। उन्होंने इतिहास, राजनीति विज्ञान और भूगोल तीनों को थोड़ा-थोड़ा पढ़कर देखा था लेकिन एक इंजीनियर होने के नाते उन्हें भूगोल में सबसे अधिक रुचि महसूस हुई।

क्यों हो रहे थे यूपीएससी में फेल

एक इंटरव्यू में जुनैद ने बताया कि 2014 में यूपीएससी की तैयारी पूरी हो गई थी। पर इस वक्त उनके पास कोई वजह नहीं थी। वे नहीं जानते थे कि वे परीक्षा क्यों देना चाहते हैं। यही कारण था कि वे परीक्षा को पास नहीं कर पाए। दूसरी परीक्षा देने से पहले उन्होंने 'क्यों' का जवाब ढूंढना शुरू किया। जुनैद ने बताया कि उन्होंने पहले, दूसरे, तीसरे अटेम्प्ट से काफी उम्मीदें थी, शायद इसलिए उनके निराशा हाथ लगी। इसलिए ज्यादा उम्मीदें रखना बेकार है। जुनैद बताते हैं कि असफल होने के बाद उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों को आप लोग कैसे फेस करते हैं, ये सोचना बहुत मायने रखता है। हार कर घर बैठ जाना सबसे बड़ी गलती है।

पत्नी हैं डॉक्टर

जुनैद अहमद ने 2024 में डॉ. नादिया नाजिम के साथ शादी की थी। नादिया नाजिम पेशे से पीडियाट्रिशियन (MBBS, MD) हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़10वीं और 12वीं में 60 प्रतिशत अंक, UPSC में 3 बार फेल, रैंक 3 लाकर बने IAS अफसर