Success Story: 23 साल की उम्र में हिंदी मीडियम से किया UPSC पास, अब IAS गंगा सिंह बने गुजरात के यंगेस्ट DM

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IAS Ganga Singh Rajpurohit Youngest DM: राजस्थान के एक छोटे से गांव के रहने वाले IAS गंगा सिंह राजपुरोहित ने महज 23 वर्ष की उम्र में हिंदी माध्यम से UPSC पास किया और अब वे गुजरात के सबसे युवा जिला कलेक्टर बन गए हैं।

IAS Ganga Gingh Rajpurohit UPSC Success Story
IAS Ganga Gingh Rajpurohit

IAS Ganga Gingh Rajpurohit Success Story: अगर इरादे मजबूत हों, तो राह की कोई भी बाधा आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। इस बात को पूरी तरह सच साबित कर दिखाया है राजस्थान के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले होनहार आईएएस (IAS) अधिकारी गंगा सिंह राजपुरोहित ने। गंगा सिंह राजपुरोहित ने हाल ही में गुजरात के नर्मदा जिले के जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट (DM) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इस नई जिम्मेदारी को संभालते ही उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है—वे वर्तमान में पूरे गुजरात राज्य के सबसे युवा जिला कलेक्टर बन गए हैं।

भारत-पाकिस्तान सीमा के पास छोटे से गांव में हुआ जन्म

आईएएस गंगा सिंह राजपुरोहित का जन्म 5 मई 1994 को राजस्थान के नवगठित जिले बालोतरा की सिणधरी तहसील के डंडाली गांव में हुआ था। भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित इस छोटे से गांव की आबादी महज 2000 के आसपास है। जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर बसे एक ऐसे सुदूर इलाके से निकलकर देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा UPSC पास करना अपने आप में एक मिसाल है। उनकी शुरुआती स्कूली शिक्षा गांव के ही एक सरकारी स्कूल में हुई, जहां वे हमेशा से पढ़ाई में काफी होनहार थे और उन्होंने दसवीं कक्षा में 76 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया था।

बीएससी के बाद दादाजी की प्रेरणा से चुना 'हिंदी माध्यम'

गंगा सिंह ने अपनी आगे की पढ़ाई जालोर से पूरी की और कॉलेज में साइंस (B.Sc.) से स्नातक की डिग्री हासिल की। आमतौर पर साइंस के छात्र सिविल सेवा परीक्षा के लिए अंग्रेजी माध्यम का चुनाव करते हैं, लेकिन गंगा सिंह ने अपने दादाजी की प्रेरणा से एक अलग राह चुनी। उन्होंने न सिर्फ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के लिए हिंदी माध्यम को अपनाया, बल्कि मुख्य परीक्षा में अपना वैकल्पिक विषय भी 'हिंदी साहित्य' ही रखा।

अपनी कड़ी मेहनत और सटीक रणनीति के बल पर उन्होंने साल 2016 में अपने दूसरे ही प्रयास में इतिहास रच दिया। उन्होंने पूरे देश में ऑल इंडिया 33वीं रैंक (AIR 33) हासिल की और महज 23 साल की बेहद कम उम्र में 2017 बैच के आईएएस अधिकारी बन गए।

पहली बार मिली जिला कलेक्टर के रूप में पोस्टिंग

नर्मदा जिले के डीएम के रूप में गंगा सिंह राजपुरोहित की जिला कलेक्टर के तौर पर यह पहली पोस्टिंग है। इससे पहले वे वडोदरा नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर के पद पर अपनी कुशल सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में गुजरात कैडर में उनके 2017 बैच के कुल 9 आईएएस अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें से 7 अधिकारी अलग-अलग जिलों में बतौर कलेक्टर तैनात हैं, लेकिन इन सबमें सबसे कम उम्र गंगा सिंह की ही है।

उनकी यह असाधारण सफलता देश भर के उन लाखों छात्रों और यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है, जो हिंदी माध्यम से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। गंगा सिंह ने साबित कर दिया कि भाषा कभी भी आपकी प्रतिभा और कामयाबी के आड़े नहीं आ सकती।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।