पिता चलाते हैं किराने दुकान, बेटी चौथे अटेंप्ट में यूपीएससी क्रैक कर बनीं IAS , पति हैं IPS

लाइव हिन्दुस्तान
share

पिता एक छोटी दुकान चलाते थे और मां गृहणी थी। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधन होने के बावजूद दृष्टि ने आईएएस बनने का सपना देखा और कड़ी मेहनत के दम पर इसे साकार भी किया।

ias drishti jaiswal success story father runs grocery shop upsc 255 rank husband is ips
आईएएस दृष्टि जयसवाल सक्सेस स्टोरी

कहते हैं कि अगर आपके भीतर कुछ करने का जज्बा और जुनून है और अपनी मंजिल के लिए ईमानदारी से मेहनत करते हैं, तो एक ना एक दिन आपको सफलता जरूर मिलती है। फिर ये मायने नहीं रखता है कि आप किस बैकग्राउंड से आएं है। आपकी आर्थिक स्थिति क्या है। कुछ ऐसी ही कहानी है उत्तर प्रदेश गोरखपुर की रहने वाली आईएएस दृष्टि जयसवाल की। जिनकी यूपीएससी की जर्नी काफी प्रेरणादायक है। पिता एक छोटी दुकान चलाते थे और मां गृहणी थी। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधन होने के बावजूद दृष्टि ने आईएएस बनने का सपना देखा और कड़ी मेहनत के दम पर इसे साकार भी किया। हालांकि उन्हें यह सफलता चौथे प्रयास में मिला। यूपीएससी 2022 के परिणाम में दृष्टि जयसवाल को 255वीं रैंक हासिल हुई। चलिए इनकी सक्सेस स्टोरी बताते हैं।

आईएएस दृष्टि का कैडर और पोस्टिंग

आईएएस दृष्टि जयसवाल की सक्सेस स्टोरी जानने से पहले आपको बता दें कि यूपीएससी क्लियर और लबासना में ट्रेनिंग के बाद दृष्टि को कर्नाटक कैडर नियुक्त किया गया था। लेकिन एमपी कैडर के आईपीएस मनस्वी शर्मा से शादी के बाद यूनियन मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने दृष्टि को भी एमपी कैडर अलॉट कर दिया, जिसके बाद वे एमपी कैडर में ही कार्यरत हैं। वर्तमान में वो रीवा सिरमौर की एसडीएम हैं।

कौन हैं आईएएस दृष्टि जयसवाल

दृष्टि जयसवाल मूलरुप से उत्तर प्रदेश की गोरखपुर के मोहद्दीपुर निवासी हैं। उनके पिता का नाम रमाशंकर जयसवाल है। उनकी चार फाटक रोड पर किराने की दुकान है। मां गृहणी हैं। लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए रमाशंकर जयसवाल ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका बड़ा बेटा बैंक में नौकरी करते हैं।

दृष्टि जयसवाल की पढ़ाई-लिखाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएएस दृष्टि ने अपनी पढ़ाई गोरखपुर से ही पूरी की है। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई सेंट जूड्स स्कूल और डिवाइन पब्लिक स्कूल से की है। 2018 में उन्होंने अपना ग्रेजुएशन (B.Sc.) गोरखपुर के ही महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज से पूरा किया, जिसके बाद उसी साल से वे सोशियोलॉजी सब्जेक्ट के साथ यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं। दृष्टि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी यूपीएससी की पढ़ाई उनके परिवार के योगदान से ही पूरी हुई है। पिता और बड़े भाई के सहयोग से ही वे तैयारी कर पाई हैं। लेकिन दृष्टि के लिए यूपीएससी की राह आसान नहीं थी।

चौथे प्रयास में मिली सफलता

यूपीएससी में उन्हें लगातार तीन बार असफला हाथ लगी। इस दौरान उनका मनोबल कम हुआ, खुद से भरोसा उठा, लेकिन परिवार ने जो हिम्मत जुटाई, उसकी बदौलत आईएएस दृष्टि चौथे प्रयास में यूपीएससी क्लियर कर पाई हैं।

2022 यूपीएससी एग्जाम में दृष्टि जायसवाल ने हासिल की 255वीं रैंक

पति हैं आईपीएस

दृष्टि के पति मनस्वी शर्मा हैं, जो 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्हें मध्य प्रदेश कैडल अलॉट हुआ था।उन्होंने अपने आखिरी 6वें प्रयास में 101वीं रैंक लाकर यूपीएससी पास किया।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पिता चलाते हैं किराने दुकान, बेटी ने चौथे अटेंप्ट में यूपीएससी क्रैक कर बनीं IAS