IAS Divya Shakti:IAS दिव्या शक्ति को बिहार में मिली शराबबंदी की कमान, 2 बार किया है UPSC क्रैक; IPS के बाद बनीं IAS

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिहार सरकार ने 6 आईएएस अधिकारों के ताबदले किए हैं। इन अधिकारियों की लिस्ट में बिहार की बेटी आईएएस दिव्या शक्ति का भी नाम शामिल है। उन्हें बिहार मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में उत्पाद आयुक्त बनाया गया है।

ias divya shakti success story
आईएएस दिव्या शक्ति सक्सेस स्टोरी

बिहार सरकार ने 6 आईएएस अधिकारों के ताबदले किए हैं। इन अधिकारियों की लिस्ट में बिहार की बेटी आईएएस दिव्या शक्ति का भी नाम शामिल है। उन्हें बिहार मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में उत्पाद आयुक्त बनाया गया है। यानी अब राज्य में शराबबंदी की कमान आईएएस दिव्या शक्ति के हाथों में होगी। बता दें कि उनका तबादला उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यवाहक पदाधिकारी, जिला परिषद कैमूर के पद से हुआ है। आईएएस दिव्या शक्ति की यूपीएससी जर्नी भी कमाल की रही है। इन्होंने एक नहीं बल्कि दो बार यूपीएससी क्रैक किया है और आईएएस बनीं हैं। चलिए आज सक्सेस स्टोरी में बात दिव्या शक्ति की।

कौन हैं आईएएस दिव्या शक्ति

दिव्या शक्ति का जन्म 20 सितंबर 1992 में बिहार के छपरा जिले के जलालपुर स्थित कोठयां गांव में हुआ। इन्होंने इंजीनियर से आईएएस अफसर बनने तक का सफर तय किया है। उनके पिता धीरेंद्र कुमार सिंह बेतिया मेडिकल कॉलेज में अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे और अब वो रिटायर हो चुके हैं। उनकी मां मंजुल प्रभा गृहिणी हैं। दिव्या को एक भाई और एक बहन है। भाई एमबीए का निजी क्षेत्र में जॉब कर रहा है तो बहन भटिंडा में लेक्चरर है।

कहां से की है पढ़ाई

डॉक्टरों के परिवार में जन्मी और पली-बढ़ी दिव्या पढ़ाई में काफी मेधावी छात्रा थीं। उन्होंने अपनी हाईस्कूल की पढ़ाई मुजफ्फरपुर से पूरी की, जिसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए DPS बोकारो चली गईं। इसके बाद उन्होंने BITS पिलानी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उन्होंने इसी संस्थान से इकोनॉमिक्स में MSc भी किया। इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।

पहले आईपीएस फिर बनीं आईएएस

इतना ही नहीं दिव्या ने एक अमेरिकी कंपनी में करीब 2 साल तक नौकरी भी की। इसके बाद उन्होंने UPSC 2018 में अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया 79वीं रैंक हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित हुईं। हालांकि, IAS बनने का लक्ष्य लेकर उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। उनकी मेहनत रंग लाई और UPSC 2021 में उन्होंने ऑल इंडिया 58वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उन्हें होम कैडर बिहार में IAS अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली।

किन 6 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

बता दें कि उज्ज्वल कुमार सिंह, IAS (2011) को ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के पद पर तैनात किया गया है। श्रीकान्त शास्त्री, IAS (2012) को निदेशक, पशुपालन, बिहार, पटना के पद पर भेजा गया है। विवेक रंजन मैत्रेय, IAS (2017) को अपर सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। नितिन कुमार सिंह, IAS (2018) को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार, पटना के पद पर भेजा गया है। नीलिमा साहू, IAS (2021) को संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना के पद पर नियुक्त किया गया है। दिव्या शक्ति, IAS (2022) को आयुक्त, उत्पाद, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर तैनात किया गया है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IAS दिव्या शक्ति को बिहार में मिली शराबबंदी की कमान, 2 बार किया UPSC क्रैक