

IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की नौकरी के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) पद से इस्तीफा दे दिया है। IIT दिल्ली से बीटेक, IIM बैंगलोर से एमबीए करने के बाद लंदन में लाखों का पैकेज छोड़कर देश सेवा के लिए भारत लौटीं दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी।
अगर आप भी 8 से 10 घंटे की जॉब के साथ यूपीएससी जैसी बड़ी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो IAS दिव्या मित्तल ने उन वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए कुछ खास और काम के टिप्स साझा किए हैं, जो अपनी नौकरी के साथ-साथ UPSC में जाने का सपना देख रहे हैं।
हाल ही में आईएएस दिव्या मित्तल ने अपनी किताब 'The Crafted Genius' लॉन्च की है। इस किताब में उन्होंने आईआईटी दिल्ली, आईआईएम बैंगलोर से लेकर लगातार तीन बार में IRS, IPS और IAS परीक्षा पास करने के अपने सफर को साझा किया है। दिव्या मित्तल के अनुसार सफलता किस्मत से नहीं बल्कि सही तरीके से मिलती है, और उन्होंने यूपीएससी अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए अपनी पूरी रणनीति इसमें बताई है।
नौकरीपेशा युवाओं के लिए दिव्या मित्तल ने इन रणनीतियों को अपनाने की सलाह दी है:
अगर आप जॉब कर रहे हैं, तो सुबह ऑफिस जाने से पहले 2 से 3 घंटे पढ़ाई करें। इसके बाद शाम को घर लौटने के बाद 2 घंटे निकालें। वीकेंड्स शनिवार और रविवार का पूरा इस्तेमाल करें और इन दिनों कम से कम 8 से 10 घंटे पढ़ाई को दें।
ऑफिस आते-जाते समय मेट्रो, बस या कैब में यात्रा करते दौरान समय बर्बाद न करें। इस समय आप मोबाइल पर करंट अफेयर्स पढ़ सकते हैं, पॉडकास्ट सुन सकते हैं या ऑनलाइन न्यूज एनालिसिस देख सकते हैं। ऑफिस के लंच ब्रेक के दौरान भी 15 से 20 मिनट का समय रिवीजन के लिए निकाला जा सकता है।
किताबों का ढेर लगाने से बचें। हर विषय के लिए केवल 1 या 2 स्टैंडर्ड किताबें ही रखें और उनके क्रिस्प नोट्स बनाएं। कम संसाधनों का बार-बार रिवीजन करना, ढेर सारी किताबें एक बार पढ़ने से कहीं ज्यादा बेहतर होता है।
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
{{/completed}}और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
{{/hasCorrect}}क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
नौकरी पेशा अभ्यर्थियों के लिए उत्तर लेखन और टेस्ट सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है। शनिवार या रविवार को एक मॉक टेस्ट जरूर दें और उसका विश्लेषण करें। इससे टाइम मैनेजमेंट और स्पीड में सुधार होता है।
फुल-टाइम पढ़ाई करने वाले छात्रों से अपनी तुलना कभी न करें। यह न सोचें कि वे 12 घंटे पढ़ रहे हैं और आप केवल 5 घंटे। क्वालिटी स्टडी हमेशा घंटों की संख्या से ज्यादा मायने रखती है। पॉजिटिव सोच के साथ निरंतरता बनाए रखें।
आईएएस दिव्या मित्तल का मानना है कि यदि आपके अंदर दृढ़ इच्छाशक्ति और सही दिशा में प्रयास करने का जज्बा है, तो नौकरी आपकी सफलता में बाधा नहीं बल्कि आपकी ताकत बन सकती है।
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स