Success Story: 10वीं में 44.7%, PCS में 10 बार फेल हुआ शख्स बना IAS, UPSC में हासिल की AIR 77

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IAS Success Story: 10वीं में महज 44% अंक पाने वाले और 10 बार राज्य लोक सेवा आयोग (PCS) की परीक्षा में फेल होने वाले अवनीश शरण ने यूपीएससी में 77वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया।

IAS Awanish Sharan Success Story

IAS Awanish Sharan UPSC Success Story: आज के समय में जब बोर्ड परीक्षाओं या प्रतियोगी परीक्षाओं में कम नंबर आने पर छात्र अक्सर निराश हो जाते हैं और अपने भविष्य को लेकर हार मान लेते हैं, तब छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश शरण की कहानी एक नई उम्मीद जगाती है। अवनीश शरण की गिनती आज देश के सबसे लोकप्रिय प्रशासनिक अधिकारियों में होती है। लेकिन आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि अवनीश कुमार शरण को 10वीं में 44.7% मार्क्स मिले थे। उनकी सफलता की कहानी देश के हर उस छात्र के लिए एक सबक है जो सोचता है कि कम नंबर आने वाले जिंदगी में कुछ बड़ा नहीं कर सकते।

10वीं में मिले थे 44.7% मार्क्स

बिहार के रहने वाले अवनीश शरण की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई बहुत ही सामान्य तरीके से हुई। जब उन्होंने अपनी कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा पास की, तो उन्हें महज 44.7 प्रतिशत अंक मिले थे। इसके बाद जब वे कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) में पहुंचे, तो वहां भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वे केवल 65 प्रतिशत अंकों के साथ थर्ड डिवीजन से पास हुए। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान भी उन्हें सिर्फ 60 प्रतिशत नंबर ही हासिल हुए थे। आज के दौर में जहां कॉलेजों में एडमिशन के लिए 90 से 95 प्रतिशत की मारामारी होती है, वहां ऐसे नंबरों के साथ किसी बड़े मुकाम के बारे में सोचना भी कई लोगों को नामुमकिन लगता है।

असफलताओं का पहाड़: 10 बार पीसीएस परीक्षा में हुए फेल

ग्रेजुएशन के बाद अवनीश ने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया और तैयारी शुरू की। लेकिन सफलता की राह उनके लिए इतनी आसान नहीं थी। शुरुआती दौर में उन्हें एक के बाद एक कई करारी हार का सामना करना पड़ा। वे अलग-अलग राज्यों के लोक सेवा आयोग (PCS) की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं में बैठे, लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि वे 10 बार पीसीएस परीक्षाओं में फेल हुए। इसके अलावा वे कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) की परीक्षा और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाओं के इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन अंतिम रूप से वहां भी उनका चयन नहीं हो सका। लगातार मिल रही इन असफलताओं ने उन्हें तोड़ना चाहा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

यूपीएससी में लहराया परचम, बनी 77वीं रैंक

इतनी सारी असफलताओं के बाद भी अवनीश ने अपनी कमियों को सुधारा और देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी में अपनी पूरी जान झोंक दी। उनकी इस अटूट लगन, कड़ी मेहनत और कभी न हार मानने वाले जज्बे का नतीजा यह हुआ कि उन्होंने साल 2009 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में न केवल सफलता हासिल की, बल्कि पूरे देश में 77वीं रैंक (AIR 77) प्राप्त कर हर किसी को हैरान कर दिया।

उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर अलॉट हुआ और वे एक आईएएस अफसर बने। अवनीश शरण अक्सर अपनी पुरानी मार्कशीट और असफलताओं के किस्से सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं ताकि छात्रों को यह समझा सकें कि डिग्रियां या परीक्षा के नंबर सिर्फ एक कागज का टुकड़ा हैं, वे आपकी असली योग्यता और आपके भविष्य का फैसला कभी नहीं कर सकते।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।