IIT रुड़की से बीटेक, 2 बार USPC क्रैक बने IAS; जानें कौन हैं मुरादाबाद के नए डीएम अनुनय झा

लाइव हिन्दुस्तान
share

अनुनय झा ने आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर यूपीएससी में सफल रहें। दिलचस्प बात ये हैं कि इन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए एक नहीं बल्कि दो बार यूपीएससी क्रैक किया है। चलिए आज हम आपको सक्सेस स्टोरी में आईएएस अनुनय झा के बारे में बताते हैं।

IAS anunay jha success story iit roorkee btech upsc crack twice became new dm moradabad
आईएएस अनुनय झा सक्सेस स्टोरी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस के 34 अधिकारियों का तबादला किया। इसमें 14 जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है। इस लिस्ट में 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अनुनय झा का नाम भी शामिल है। इन्हें मुरादाबाद का नया डीएम बनाया गया है। वर्तमान में वो हरदोई के डीएम के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इनकी गिनती तेज-तर्रार आईएएस अफसरों में की जाती है। इनकी सक्सेस स्टोरी भी कमाल की है। आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर यूपीएससी में सफल रहें। दिलचस्प बात ये हैं कि इन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक नहीं बल्कि दो बार यूपीएससी क्रैक किया है। चलिए आज हम आपको सक्सेस स्टोरी में आईएएस अनुनय झा के बारे में बताते हैं।

कौन हैं अनुनय झा

अनुनय झा मूल रूप से झारखंड के देवघर के रहने वाले हैं। उनके घर में पहले से ही प्रशासनिक सेवा का माहौल था। दरअसल, अनुनय के पिता नित्यानंद मिश्रा IRS अधिकारी रहे हैं। रिटायर होने से पहले वह मुंबई के इनटैक्स विभाग में चीफ कमिश्नर के पद पर भी तैनात थे। वहीं, अनुनय की मां अल्का झा भारतीय डाक में बोर्ड की सदस्य हैं। इतना ही नहीं उनके नाना एक आईपीएस अधिकारी थे। वह 1994-97 तक बिहार के डीजीपी थे। उन्हीं से प्रेरणा लेकर वो सिविल सर्विस की फील्ड में आने का फैसला किया। अब बात उनकी पढ़ाई-लिखाई की।

पढ़ाई-लिखाई

अनुनय झा की स्कूलिंग दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति स्कूल से हुई है। यहां से 12वीं करने के बाद उन्होंने 2012 में IIT रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इतना ही नहीं कुछ समय तक उन्होंने विश्व बैंक के एक प्रोजेक्ट पर काम किया था। बचपन से ही उनकी दिलचस्पी लोगों की सेवा-समाज की भलाई करने की थी। यही वजह था कि उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की। इसके लिए उन्होंने जमकर मेहनत की।

57वीं रैंक के साथ बनें आईएएस

साल 2013 में अनुनय झा ने पहली बार यूपीएससी का एग्जाम दिया था। कमाल की बात यह है कि उन्होंने पहले ही प्रयास में 145वीं रैंक के साथ यूपीएससी क्रैक किया। इस रैंक के साथ वो IRS बने। लेकिन मन में आईएएस बनने का जज्बा अभी जिंदा था। आईआरएस की नौकरी के साथ-साथ उन्होंने तैयारी जारी रखी। फिर, 2014 में मैंने दूसरा प्रयास दिया और उस बार उन्हें 57वीं रैंक मिली। इस तरह वो 2015 बैच के आईएएस अधिकारी बने।

यहां दे चुके हैं सेवाएं

आईएएस बनने के बाद अनुनय की पहली पोस्टिंग मथुरा में हुई थी। उन्होंने 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान असिस्टेंट RO के रूप में सेवाएं दी थीं। इसके बाद साल 2017 में उन्हें झांसी का SDM बनाया गया था और वे झांसी विकास प्राधिकरण में विशेष कार्य अधिकारी भी रहे। इसके बाद साल 2019 में वे अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी बने। साल 2021 में उन्हें मथुरा-वृंदावन नगर निगम में नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई। फिर 2023 में उन्हें महाराजगंज का डीएम बनाया गया। इसके बाद 2025 में इन्हें हरोदोई का डीएम बनाया गया और अब यानी 2026 में मुरादाबाद की कमान सौंप दी गई है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT से पढ़ाई, 2 बार USPC क्रैक बने IAS; जानें कौन हैं मुरादाबाद के नए डीएम