
UPSC Success Story: पिता यूपी पुलिस में सीओ, बेटी ने यूपीएससी पास कर हासिल की 53वीं रैंक
संक्षेप: IAS Success Story: यूपीएससी परीक्षा हमारे की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षा में से एक है। अनुकृति तोमर ने यूपीएससी की परीक्षा में 53वीं रैंक हासिल कर गांव के साथ साथ जनपद का भी नाम रोशन किया है।
UPSC IAS Anukriti Tomar Success Stroy: यूपीएससी परीक्षा हमारे की सबसे बड़ी और कठिन परीक्षा में से एक है। इस परीक्षा को पास करना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन कुछ धुरंधर यह परीक्षा पहली बार में ही पास कर लेते हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा की रहने वाली अनुकृति तोमर ने यूपीएससी परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर अपना सपना साकार किया।

अनुकृति तोमर ने अपनी स्कूली शिक्षा खुर्जा के राजीव इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है। अनुकृति तोमर बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी रही हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने पुणे के सिंबायोसिस लॉ स्कूल से बीए एलएलबी की डिग्री हासिल की है। अनुकृति तोमर ने लॉ की पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी परीक्षा की तैयारी भी की। अनुकृति तोमर ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी बिना किसी कोचिंग के की है। उनकी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से उन्हें यूपीएससी में इतनी बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना गढ़ी निवासी अनुकृति तोमर ने यूपीएससी की परीक्षा में 53वीं रैंक हासिल कर गांव के साथ साथ जनपद का भी नाम रोशन किया है।
अनुकृति तोमर के पिता संजीव तोमर यूपी पुलिस में सर्किल ऑफिसर (CO) पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपनी बेटी अनुकृति तोमर को पढ़ाने के लिए पूरा सहयोग किया। उनके पिता ने एक इंटरव्यू में कहा कि बेटी ने परिवार, गांव सहित पूरे जिला का नाम रोशन किया है, जिस पर उन्हें बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र भी मास कंम्यूनिकेशन का कोर्स कर मुबंई स्थित एक बडी कंपनी पर लगभग 22 लाख रुपये सालाना का पैकेज ले रहे है।
आईएएस अधिकारी अनुकृति तोमर की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है कि अगर सच्ची लगन और कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है।





