IAS Anju: 10वीं-12वीं में फेल, असफलता ने उन्हें भीतर से हिलाया, फिर पहले ही प्रयास में बनी IAS

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC Success Story: 10वीं और 12वीं में फेल होने वाली अंजू शर्मा ने अपनी गलतियों से सीखकर 22 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में यूपीएससी पास कर IAS बनने का कीर्तिमान रचा है।

IAS Anju Sharma
IAS अंजू शर्मा

IAS Anju Sharma Success Story: जीवन में मिलने वाली असफलताएं कभी भी आपके भविष्य का फैसला नहीं कर सकती हैं। यदि आपके अंदर अपनी गलतियों से सीखने और आगे बढ़ने का जज्बा है, तो आप दुनिया का सबसे बड़ा मुकाम भी हासिल कर सकते हैं। इस बात की मिसाल हैं आईएएस अधिकारी अंजू शर्मा, जो स्कूल के दिनों में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में फेल हो गई थीं, लेकिन आगे चलकर उन्होंने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को पहले ही प्रयास में क्रैक कर दिखाया। अंजू शर्मा की यह कहानी उन लाखों छात्रों के लिए एक जबरदस्त प्रेरणा है, जो कम नंबर आने या असफल होने पर हताश हो जाते हैं।

10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में हुई थी फेल

अंजू शर्मा का शुरुआती स्कूली सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। वे 10वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान केमिस्ट्री विषय में फेल हो गई थीं। इसके बाद 12वीं कक्षा में भी उन्हें बड़ा झटका लगा, जब वे इकोनॉमिक्स के पेपर में फेल हो गईं।

लगातार दो महत्वपूर्ण पड़ावों पर मिली असफलता ने उन्हें भीतर से हिला दिया। लेकिन उन्होंने हार मानने या निराश होने के बजाय इस बात के बारे में गहराई से सोचा कि आखिर उनसे गलती कहां हुई।

असफलता से ली सबसे बड़ी सीख

अपनी नाकामयाबी पर विचार करते हुए अंजू को समझ आया कि उनकी सबसे बड़ी गलती परीक्षा से ठीक पहले पढ़ाई शुरू करना थी। जब कोई छात्र आखिरी समय में पढ़ाई करता है, तो घबराहट और तनाव के कारण प्रदर्शन खराब हो जाता है।

उन्होंने तय किया कि वे अब कभी भी अंतिम समय की पढ़ाई पर निर्भर नहीं रहेंगी। उन्होंने अपनी रणनीति पूरी तरह बदल दी और सिलेबस को परीक्षा से महीनों पहले ही एडवांस में पूरा करने का नियम बनाया।

22 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में बनीं IAS

अपनी नई रणनीति, कड़े अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई शानदार अंकों के साथ पूरी की। इसके बाद उन्होंने मात्र 22 साल की उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में भाग लिया।

अंजू शर्मा ने प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू तीनों चरणों को एक ही बार में पार करते हुए पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल हुईं।

छात्रों के लिए सफलता का मूलमंत्र

अंजू शर्मा की यह प्रेरणादायक कहानी सिखाती है कि परीक्षा में असफल होना आपके जीवन का अंत नहीं है। अपनी गलतियों और कमजोरियों को स्वीकार कर सही समय पर रणनीति बदलना ही असली समझदारी है। निरंतरता ही किसी भी कठिन परीक्षा को पास करने की सबसे बड़ी कुंजी है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़10वीं-12वीं में फेल, असफलता ने झकझोर दिया, फिर पहली ही कोशिश में बनीं IAS