पहले HPSC में 31वीं रैंक, फिर 21 साल की उम्र में UPSC क्रैक कर बनीं IAS; जानें आस्था सिंह को कितने मिले थे मार्क्स

लाइव हिन्दुस्तान
share

आस्था की सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने UPSC की तैयारी बिना किसी कोचिंग के की, उन्होंने अपनी रणनीति खुद बनाई और सही सोर्स का चयन किया।

IAS Aastha Singh Success Story 31st rank in HPSC then UPSC cracked at age 21 to become an IAS officer know marks rank st
आस्था सिंह कौन हैं?

से हर साल लाखों लाखों उम्मीदवार यूपीएससी की सिविल सर्विसेज की परीक्षा देते हैं, ताकि वो आईएएस या आईपीएस जैसे प्रतिष्ठित पद को हासिल करें। लेकिन कहते हैं कि यूपीएससी की राह आसान नहीं है, क्योंकि इसकी परीक्षा कठिन मानी जाती है। इसलिए कई उम्मीदवार इसे क्रैक करने में सालों लगा देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत से मिलवाने जा रहे हैं, जो महज 21 साल की उम्र में यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बनीं हैं। इनका नाम है आस्था सिंह। इनके कारनाम इतने बड़े हैं कि आप सुनकर हैरान रहेंगे। यूपीएससी क्रैक करने से पहले इन्होंने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा आयोजित एचसीएस परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल की थी। चलिए जानते हैं कि यूपीएससी की परीक्षा में आस्था सिंह को कितनी रैंक और नंबर मिले हैं।

कौन हैं आस्था सिंह

आस्था सिंह मूल रूप से हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली हैं। उनके पूर्वज उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के कुशाहा कनौरा गांव से जुड़े हुए हैं। उनके पिता बृजेश सिंह एक फार्मा कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर कार्यरत हैं। आस्था बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थीं। आस्था ने अपनी स्कूली शिक्षा भोपाल और पंचकूला से पूरी की, स्कूल के दिनों से ही उनका लक्ष्य कुछ बड़ा करने का था।

हायर एजुकेशन

स्कूल की पढ़ाई के बाद आस्था ने हायर एजुकेशन के लिए दिल्ली का रुख किया। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित कॉलेज श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। यहीं से उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ UPSC की थी।

पहले ही प्रयास में पीसीएस में सफलता

आस्था सिंह ने पूरी रणनीति के साथ तैयारी की। बता दें कि UPSC से पहले आस्था ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा भी दी। उन्होंने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा आयोजित एचसीएस परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल की, उनका चयन हरियाणा सरकार में सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (AETO) के रूप में हुआ। इस पद पर कार्य करते हुए भी उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखी। नौकरी और पढ़ाई को साथ लेकर चलना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने समय का सही यूज किया।

रैंक और नंबर

पहले ही प्रयास में उन्होंने यूपीएससी क्रैक किया। उन्होंने AIR 61 हासिल की। चलिए जानते हैं कि उन्होंने कितना नंबर हासिल किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आस्था ने यूपीएससी की लिखित परीक्षा में 795 अंक, इंटरव्यू में 200 अंक और कुल अंक 995 हासिल किए।

कैसे की तैयारी

आस्था की सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने UPSC की तैयारी बिना किसी कोचिंग के की, उन्होंने अपनी रणनीति खुद बनाई और सही सोर्स का चयन किया। उन्होंने सबसे पहले एनसीईआरटी की किताबों से अपनी बुनियाद मजबूत की, इसके बाद राजनीति विज्ञान की तैयारी के लिए एम. लक्ष्मीकांत की किताब का सहारा लिया।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पहले HPSC में 31वीं रैंक, फिर 21 साल की उम्र में UPSC क्रैक कर बनीं IAS