IAF : इंडियन एयर फोर्स अफसर भर्ती में AFCAT परीक्षा से छूट, GATE स्कोर भी होगा मान्य
IAF Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना ने एक योजना शुरू की है जिसके तहत योग्य उम्मीदवार अपने गेट अंक के आधार पर वायुसेना की तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

IAF Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना ने एक योजना शुरू की है जिसके तहत योग्य उम्मीदवार अपने गेट अंक के आधार पर वायुसेना की तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया, योग्य उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार, वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (एएफसीएटी) और इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) दोनों के अंक के आधार पर तकनीकी शाखा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें अधिकतम लचीलापन प्राप्त होगा।
उसने कहा कि इस योजना के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा, जिससे प्रभावी रूप से इन उम्मीदवारों को एएफसीएटी जैसी प्रारंभिक लिखित परीक्षा से छूट मिल जाएगी। मंत्रालय ने कहा, 'भारतीय वायु सेना तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में भर्ती के लिए एक योजना शुरू करने की घोषणा करती है, जिसके तहत पात्र उम्मीदवार इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) के अंकों के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।'
सीधे इंटरव्यू
इस नई पहल के तहत, वैध गेट अंक रखने वाले उम्मीदवार वायु सेना चयन बोर्ड (एएफएसबी) में परीक्षण के लिए सीधे छांटे जाने के लिये पात्र होंगे।
AFCAT 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी
AFCAT 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मई को शुरू हुए और उम्मीदवार 19 जून, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 300 से ज़्यादा पदों को भरा जाएगा, जिसमें भारतीय वायु सेना की फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं में 142 अधिकारी पद शामिल हैं।
योग्यता
ग्राउंड ड्यूटी शाखा के आवेदकों के पास एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स) में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री होनी चाहिए, और उन्होंने 12वीं कक्षा गणित और भौतिकी विषयों के साथ कम से कम 50% अंकों से पास की हो; या उनके पास 60% अंकों के साथ तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री हो; या 60% अंकों के साथ BE/BTech डिग्री हो। NCC स्पेशल एंट्री और GATE के जरिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देने से छूट दी गई है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 550 रुपये का शुल्क देना होगा।
IAF AFCAT 2 परीक्षा 2026 की चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं: एक लिखित परीक्षा, जिसके बाद SSB इंटरव्यू होता है। जो उम्मीदवार इन चरणों को पास कर लेते हैं, उन्हें अपनी पात्रता और प्रमाण पत्रों की पुष्टि के लिए दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) से गुजरना होता है। अंत में, चुने गए उम्मीदवारों को एक मेडिकल परीक्षा पास करनी होती है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे भारतीय वायु सेना द्वारा निर्धारित चिकित्सा मानकों को पूरा करते हैं।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


