IAF Agniveervayu Recruitment 2027: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका, 12वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन

Jan 13, 2026 04:09 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IAF Agniveervayu Recruitment 2027: भारतीय वायुसेना (IAF) ने देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए 'अग्निवीरवायु' (Agniveervayu Intake 01/2027) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

IAF Agniveervayu Recruitment 2027: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका, 12वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन

IAF Agniveervayu Recruitment 2027: भारतीय वायुसेना (IAF) ने देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए 'अग्निवीरवायु' (Agniveervayu Intake 01/2027) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अग्निपथ योजना के तहत इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

वायुसेना द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए केवल 1 फरवरी 2026 (रात 11:00 बजे) तक का समय है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन की समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन करें।

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 जनवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 1 फरवरी 2026

ऑनलाइन परीक्षा की तारीख: 30 और 31 मार्च 2026 से शुरू

पात्रता और आयु सीमा

आयु सीमा: अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए। नामांकन के समय अधिकतम आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता (विज्ञान विषय): 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ न्यूनतम 50% कुल अंकों और अंग्रेजी में भी 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। (इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक भी पात्र हैं)।

शैक्षणिक योग्यता (अन्य विषय): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% कुल अंकों और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण।

IAF Agniveervayu Recruitment 2027 Notification Link

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के लिए 550 रुपये + 18% GST। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया के चरण

अग्निवीरवायु का चयन तीन चरणों में पूरा होगा:

चरण-I (ऑनलाइन परीक्षा): यह एक कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। इसमें गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

चरण-II (शारीरिक परीक्षण): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT) के लिए बुलाया जाएगा। पुरुषों को 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में और महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स भी करने होंगे।

चरण-III (मेडिकल): अंतिम चरण में वायुसेना के मानकों के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

वेतन और सेवा लाभ

चयनित उम्मीदवारों को 4 साल की सेवा अवधि के दौरान पहले वर्ष 30,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा, जो चौथे वर्ष तक बढ़कर 40,000 रुपये हो जाएगा। 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद, अग्निवीरों को 'सेवा निधि' पैकेज के रूप में लगभग 10.04 रुपये लाख की राशि दी जाएगी। साथ ही, प्रदर्शन के आधार पर 25% अग्निवीरों को वायुसेना में स्थायी कैडर के लिए विचार किया जाएगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IAF Agniveervayu Recruitment 2027: Online Registration Begins at agnipathvayu.cdac.in, 12th Pass sarkari naukri
;;;