IAF Agniveervayu Result 2026 : अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IAF Agniveervayu Non-Combatant Result 2026 जारी हो गया है। भारतीय वायुसेना ने चयनित और वेटिंग लिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

IAF Agniveervayu Result 2026 : अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

IAF Agniveervayu Result 2026 : भारतीय वायुसेना में शामिल होने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट भर्ती भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद घोषित हुई इस चयन सूची में मुख्य मेरिट लिस्ट के साथ-साथ वेटिंग या स्टैंडबाय लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के नाम भी प्रकाशित किए गए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने चयन की स्थिति जानने के लिए उत्सुक नजर आए।

मार्च में हुई थी भर्ती परीक्षा

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत परीक्षा का आयोजन 30 और 31 मार्च 2026 को किया गया था। परीक्षा में देशभर के बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई है और सफल अभ्यर्थियों के नाम जारी किए गए हैं। वायुसेना की ओर से स्पष्ट किया गया है कि चयन सूची में शामिल उम्मीदवारों का चयन भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

मुख्य सूची और वेटिंग लिस्ट दोनों जारी

इस बार जारी की गई सूची में दो तरह के उम्मीदवार शामिल हैं। पहली सूची उन अभ्यर्थियों की है जिन्हें सीधे चयनित किया गया है। दूसरी सूची वेटिंग या स्टैंडबाय उम्मीदवारों की है। यदि किसी कारणवश मुख्य सूची के उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं होते हैं, तो वेटिंग सूची के उम्मीदवारों को मौका मिल सकता है। इस वजह से वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों के लिए भी उम्मीदें बनी हुई हैं।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं -

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. कैंडिडेट लॉगिन विकल्प चुनें।

3. अपना यूजरनेम या ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।

4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।

6. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

भर्ती के लिए क्या थी आयु सीमा?

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 17.5 वर्ष से 22 वर्ष के बीच निर्धारित की गई थी। निर्धारित आयु सीमा के भीतर आने वाले उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र थे।

शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई थी?

साइंस स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए 12वीं कक्षा में फिजिक्स, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य थे। इसके अलावा अंग्रेजी विषय में भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी था। वहीं तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों को भी आवेदन का अवसर दिया गया था। इसके अलावा फिजिक्स और गणित विषयों के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक (वोकेशनल) कार्यक्रम पूरा करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र माने गए थे।

मेरिट के आधार पर तैयार हुई चयन सूची

वायुसेना ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची मेरिट रैंकिंग के आधार पर तैयार की है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल रहे उम्मीदवार अब अपने परीक्षा केंद्र या संबंधित यूनिट में प्रकाशित सूची में अपना नाम देखकर चयन की पुष्टि कर सकते हैं। अग्निपथ योजना के तहत होने वाली इस भर्ती को युवाओं के लिए भारतीय वायुसेना में सेवा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब सफल उम्मीदवारों की नजर आगे की भर्ती और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।