AFCAT 2 Registration 2026: एफकैट 2 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, 21 जून तक कर सकते हैं आवेदन
ताजा अपडेट के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार अब 21 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत AFCAT एंट्री, NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर एंट्री के माध्यम से कुल 379 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण जुलाई 2027 से शुरू होने वाले कोर्स में कराया जाएगा।

AFCAT 2 Registration 2026: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 02/2026 भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें अब एक और मौका मिला है। ताजा अपडेट के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार अब 21 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत AFCAT एंट्री, NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर एंट्री के माध्यम से कुल 379 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण जुलाई 2027 से शुरू होने वाले कोर्स में कराया जाएगा।
बता दें कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हुई है। इससे पहले उम्मीदवार 19 जून 2026 तक आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब अंतिम तिथि 21 जून हो गई है। बता दें कि परीक्षा 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। आवेदन और नोटिफिकेशन की पूरी जानकारी उम्मीदवार afcat.edcil.co.in पर देख सकते हैं।
AFCAT 2 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
AFCAT 2 भर्ती 2026 के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय की गई है।
ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल पदों के लिए उम्मीदवार के पास बीटेक (BTech) डिग्री होना जरूरी है।
ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) डिग्री होनी चाहिए।
भर्ती के तहत फ्लाइंग, टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल ब्रांच में अवसर उपलब्ध हैं।
आयु सीमा
फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल ब्रांच के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
यानी बीटेक और ग्रेजुएशन कर चुके योग्य उम्मीदवार AFCAT 2 भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे निर्धारित आयु सीमा को पूरा करते हों।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार सबसे पहले AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
यहां AFCAT 02/2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
बता दें कि उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
लागू होने पर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया
IAF AFCAT 2 परीक्षा 2026 की चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। इसमें एक लिखित परीक्षा, जिसके बाद SSB इंटरव्यू होता है। जो उम्मीदवार इन चरणों को पास कर लेते हैं, उन्हें अपनी पात्रता और प्रमाण पत्रों की पुष्टि के लिए दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) से गुजरना होता है। अंत में, चुने गए उम्मीदवारों को एक मेडिकल परीक्षा पास करनी होती है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे भारतीय वायु सेना द्वारा निर्धारित चिकित्सा मानकों को पूरा करते हैं।
AFCAT 02/2026 भर्ती में क्या मिलेगा
इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल ब्रांच में अफसर बनने का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। कमीशन मिलने के बाद अच्छी सैलरी के साथ कई भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


