AFCAT 2 Notification 2026: भारतीय वायु सेना में अफसर बनने का मौका, 300 पदों पर निकली भर्ती; 20 मई से करें अप्लाई

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

IAF AFCAT 2 Exam 2026: वायु सेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT 2/2026 बैच के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 300 से अधिक पदों को भरा जाएगा।

AFCAT 2 Notification 2026: भारतीय वायु सेना में अफसर बनने का मौका, 300 पदों पर निकली भर्ती; 20 मई से करें अप्लाई

Indian Air Force AFCAT 02/2026 Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना (IAF) में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा और शानदार अवसर सामने आया है। वायु सेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT 2/2026 बैच के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में 300 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू होने वाली है। योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार भारतीय वायु सेना का हिस्सा बनने के लिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। यह कोर्स जुलाई 2027 से एयरफोर्स एकेडमी में शुरू होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए है।

महत्वपूर्ण तारीखें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले परीक्षा से जुड़ी इन जरूरी तारीखों को अच्छी तरह नोट कर लें:

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 12 मई 2026

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 20 मई 2026 (सुबह 11:00 बजे से)

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 जून 2026 (रात 11:30 बजे तक)

कोर्स की शुरुआत: जुलाई 2027 का पहला हफ्ता

पदों की डिटेल्स

AFCAT 02/2026 के तहत वायु सेना विभिन्न श्रेणियों में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) और परमानेंट कमीशन (PC) के आधार पर नियुक्तियां करेगी:

फ्लाइंग ब्रांच : इसमें लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों को उड़ाने का अवसर मिलता है।

ग्राउंड ड्यूटी तकनीकी : एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स) से जुड़े पद।

ग्राउंड ड्यूटी गैर-तकनीकी : इसमें प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, अकाउंट्स, शिक्षा, मौसम विज्ञान (Meteorology) और वेपन सिस्टम जैसी शाखाएं शामिल हैं।

पात्रता मानदंड और आयु सीमा

शैक्षिक योग्यता: फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) शाखाओं के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, 10+2 स्तर पर गणित और फिजिक्स विषय होना अनिवार्य है। ग्राउंड ड्यूटी तकनीकी पदों के लिए बी.टेक (BTech) या इंजीनियरिंग की डिग्री आवश्यक है।

आयु सीमा (1 जुलाई 2027 के आधार पर): फ्लाइंग ब्रांच पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए (कमर्शियल पायलट लाइसेंस धारकों को नियमानुसार 26 वर्ष तक की छूट)। ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी/गैर-तकनीकी) के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष तय की गई है।

वैवाहिक स्थिति: प्रशिक्षण शुरू होने के समय उम्मीदवार का अविवाहित होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क: AFCAT एंट्री के माध्यम से फॉर्म भरने वाले सभी उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क और अतिरिक्त जीएसटी चार्ज देना होगा। हालांकि, NCC स्पेशल एंट्री या GATE स्कोर एंट्री के जरिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन एक कड़ी योग्यता-आधारित प्रणाली के जरिए होगा। सबसे पहले एक ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित लिखित परीक्षा (CBT) होगी। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को एयरफोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) के इंटरव्यू, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, ग्रुप टास्क, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा। फ्लाइंग ब्रांच के लिए 'कंप्यूटरीकृत पायलट चयन प्रणाली' (CPSS) टेस्ट पास करना भी जरूरी है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.co.in या afcat.edcil.co.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।